
कासगंज पुलिस को मिली बडी सफलता, हत्या की घटना में संलिप्त कुल 02 अभियुक्त गिरफ्तार ।
कृपया अवगत कराना है कि दिनांक 29/30.03.2019 की रात्रि को जनपद के थाना पटियाली क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बीनपुर में एक महेश पुत्र राजेश्वर नि0 ग्राम सुल्तानपुर थाना मूसाझाग जनपद बदायूं नाम के व्यक्ति की महेश के साथियों डा0 नरवेश आदि द्वारा गला घोंट के हत्या कर दी गई थी, हत्या के पश्चात शव को पटियाली क्षेत्र के अलीगंज पटियाली रोड पर सडक के किनारे फेंक दिया था, जिसके सम्बन्ध में मृतक के भाई श्री ओमेन्द्र पुत्र राजेश्वर द्वार उपलब्ध तहरीर के आधार पर मु0अ0स0 122/19 धारा 302,201,120 बी भादवि बनाम डा0 नरवेश आदि 05 लोगों के विरूद्ध पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । विवेचना के दौरान पाये गये तथ्यों एवं पतारसी सुरागरसी के आधार पर प्रकाश मे आया कि मृतक महेश अपने साथियों डा0 नरवेश, पूजा, वीनेश, अशोक श्रीवास्तव व धनवीर आदि के साथ मिलकर लोगों के साथ शादी का झांसा देकर ठगी करने का अपराध कारित किया करते थे, जिसमें हुए आपसी झगडे में महेश की हत्या डा0 नरवेश, पूजा, अशोक श्रीवास्तव व धनवीर आदि लोगों द्वारा नशीला पदार्थ पिलाकर गला घोटकर हत्या कर दी गई थी । उक्त घटना में धनवीर, अशोक श्रीवास्तव जेल गये थे, और वर्तमान मे जमानत पर चल रहे थे । तथा उपरोक्त अभियोग मे डा0 नरवेश व पूजा की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक कासगंज श्री रोहन प्रमोद बोत्रे द्वारा दिनांक 28.07.2021 को 15-15 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया था, परन्तु दोनों अपराधी शातिर किस्म के होने तथा लगातार फरार होने के कारण पुलिस गिरफ्तारी से बचते आ रहे थे, जिस कारण पुलिस अधीक्षक कासगंज द्वारा दिनांक 15.05.2022 को पुनः उक्त अभियुक्तगण पर ईनाम की राशि बढाकर 25-25 हजार रूपये कर दी गई थी, एवं गिरफ्तारी सुनिश्चित किये जाने हेतु क्षेत्राधिकारी पटियाली श्री आर0के0 तिवारी व क्षेत्राधिकारी अपराध श्री दीप कुमार पन्त के नेतृत्व में एसओजी, सर्विलांस की टीमों को लगाया गया था ।
उक्त टीमों द्वारा पुलिस अधीक्षक कासगंज श्री रोहन प्रमोद बोत्रे के निर्देशों के अनुपालन में अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु निरन्तर सार्थक प्रयास करते हुए सर्विलांस सिस्टम व मुखबिर खास द्वारा प्राप्त अभिसूचना संकलित करते हुए जानकारी की गई तो पता चला कि अभियुक्त डा0 नरवेश उत्तराखण्ड राज्य के हरिद्वार जनपद में छिपकर रह रहा है, जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम जब हरिद्वार पहुंची तो उक्त अभियुक्त को किसी प्रकार पुलिस की भनक हो गई और अभियुक्त डा0 नरवेश वहां से भागकर बदायूं आ गया, पुलिस टीम द्वारा दोबारा मुखबिर तन्त्र को सक्रिय कर व सर्विलांस के माध्यम से पता लगाकर दिनांक 18.05.2022 को अभियुक्त डा0 नरवेश को जनपद बदायूं के छोटे शरीफ दरगाह के पास लालपुल से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है ।
गिरफ्तार अभियुक्त डा0 नरवेश से पूछताछ करने पर अभियुक्त के द्वारा पूर्व में महेश की हत्या करने की घटना का इकबाल किया गया, परन्तु जब दूसरे ईनामी महिला अपराधी पूजा के बारे में पूछा गया तो पहले तो घटना के तथ्य छिपाने लगा, परन्तु तथ्यात्मक पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया कि पूजा द्वारा महेश की हत्या का विरोध किया गया था, तथा घटना के विषय में पुलिस को बताने की धमकी दी गई थी, इसी बात पर नाराज होकर डा0 नरवेश ने अपने अन्य साथियों धनवीर, अशोक श्रीवास्तव व वीनेश आदि के साथ मिलकर पूजा के साथ बारी बारी से दुष्कर्म करने के बाद उसी के दुपट्टे से गला घोटकर हत्या करने की घटना कारित करना स्वीकार किया गया तथा बताया गया कि पूजा के शव को ग्राम खिजरपुर थाना सुन्नगढी क्षेत्रान्तर्गत बालू उठान वाले स्थान पर गढ्ढा खोदकर दबा दिया गया था । जिस पर तत्काल ग्राम खिजरपुर से अभियुक्त धनवीर को प्रभारी निरीक्षक सुन्नगढी द्वारा पुलिस अभिरक्षा मे लिया गया ।
उपरोक्त तथ्यों के विषय में तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर एसओजी प्रभारी अपनी टीम के साथ, प्रभारी निरीक्षक सुन्नगढी, प्रभारी निरीक्षक पटियाली व अन्य पुलिस बल के साथ मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में अभियुक्त डा0 नरवेश व पुलिस अभिरक्षा में लिये गये धनवीर की निशांदेही पर ग्राम खिजरपुर स्थित बालू उठान वाले स्थान से जेसीबी की सहायता से खुदाई कर मृतका पूजा के शव का कंकाल बरामद किया गया । जिसके आधार पर थाना सुन्नगढी पर मु0अ0स0 43/22 धारा 302,201, 376 डी भादवि बनाम डा0 नरवेश, धनवीर, अशोक श्रीवास्तव व वीनेश के विरूद्ध पंजीकृत कर पूर्व मे गिरफ्तारशुदा अभियुक्त डा0 नरवेश व अभियुक्त धनवीर को थाना सुन्नगढी के उक्त अभियोग मे गिरफ्तार किया गया है ।
बरामद शव के कंकाल की पहचान हेतु डीएनए सैंपल एकत्रित कराते हुए पूजा के परिवारीजनों से डीएनए मिलान की कार्यवाही की जाएगी ।
*गिफ्तार अभियुक्तों का विवरण –*
• डा0 नरवेश पुत्र कृपाल सिंह नि0 ग्राम मईबूचल थाना अलाहपुर जनपद बदायूं ।
• धनवीर पुत्र नरेन्द्र नि0 ग्राम खिजरपुर थाना सुन्नगढी जनपद कासगंज ।
*बरामदगी –*
• अभियुक्त की निशांदेही पर पूजा की हत्या में प्रयुक्त गांठ लगा हुआ दुपट्टा ।
• मृतका पूजा के शव का कंकाल
*गिरफ्तार व खुलासा करने वाली पुलिस टीम –*
• निरीक्षक श्री छोटेलाल प्रभारी एसओजी टीम कासगंज ।
• निरीक्षक श्री जैनुल हसन प्रभारी निरीक्षक थाना सुन्नगढी जनपद कासगंज ।
• निरीक्षक श्री जी0पी0 सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना पटियाली जनपद कासगंज ।
• उ0नि0 श्री मुकेश कुमार प्रभारी सर्विलांस टीम जनपद कासगंज ।
• मु0आ0 शीलेष कुमार एसओजी टीम कासगंज ।
• मु0आ0 अवन कुमार एसओजी टीम कासगंज ।
• मु0आ0 अश्वनी कुमार थाना पटियाली जनपद कासगंज ।
• मु0आ0 प्रदीप कुमार एसओजी टीम कासगंज ।
• मु0आ0 अवधेश कुमार एसओजी टीम कासगंज
• मु0आ0 रमाकान्त सर्विलांस टीम कासगंज
• का0 गिर्राज सिंह सर्विलांस टीम कासगंज ।
• का0 गिर्राज सिंह सर्विलांस टीम कासगंज ।
