कासगंज : दुर्घटनाओं पर रोक लगाने  के लिए भारत सरकार के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH)  के द्वारा सड़क सुरक्षा बढ़ाने हेतु तैयार किये गए iRAD (इंटीग्रेटेड रोड एक्सीडेंट डेटाबेस) ऐप का प्रशिक्षण जनपद कासगंज में जिला सूचना विज्ञान अधिकारी श्री मो. सिबतैन के निर्देशन में iRAD रोलआउट मैनेजर इज़हार अली द्वारा परियोजना से सम्बंधित विभागों  पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग, परिवहन विभाग, राजमार्ग  विभाग के अधिकारियो एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है ।

इस प्रशिक्षण में थानों पर नामित पुलिस स्टेशन एडमिन (प्रभारी निरीक्षक/ थानाध्‍यक्ष) व २-२ फील्ड ऑफिसर (उपनिरीक्षकगण) ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण के दौरान आइरेड ऐप के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गयी। यह एप्लीकशन दुर्घटना /दुर्घटना मृत्यु को रोकने तथा दुर्घटनाओं के विवरण/ आंकड़ों को संग्रह करने में बहुत ही सहायक होगा ।

इस परिजोजना में पुलिस विभाग द्वारा दुर्घटना ग्रस्त स्थान पर पहुंचकर  आईरेड मोबाइल एप्लीकशन द्वारा दुर्घटना से सम्बंधित समस्त सूचनाएं भरी जाएगी एवं सड़क दुर्घटना में इलाज सम्बंधित स्वास्थ सेवाएं तत्काल स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी जाएगी ।

दिनांक  25.02.2021 को कार्यालय क्षेत्रअधिकारी में  प्रशिक्षण

दिनांक 06.03.2021 कार्यालय पुलिस अधीक्षक में  प्रशिक्षण

दिनांक 04.03.2021 को ARTO कार्यालय में  प्रशिक्षण

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *