संवाददाता अभिषेक वर्मा

दातागंज (बदायूँ) :  जिले की  दातागंज तहसील में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। इस बार कोरोना संकट के चलते नजारा कुछ बदला बदला सा रहा। तहसील स्टाफ व छात्राएं की मौजूदगी रही वहीं  शारीरिक दूरी का पालन करते हुए ध्वजारोहण कर बापू व शास्त्री जी को याद किया गया। तहसील परिसर में एसडीएम दातागंज पारस नाथ मौर्य की अध्यक्षता में गांधी जयंती मनाई गई। इस अवसर पर  नायव तहसीलदार राज कुमार सिंह मौजूद रहे। ध्वजारोहण करने के बाद एस डी एम ने  कहा कि आज सभी को गांधीजी का जीवन और उनके चरित्र को आत्मसात करने की आवश्यकता है। 2 अक्टूबर का दिन भारत के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इस दिन भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्म हुआ था। 2 अक्टूबर को हर वर्ष गांधी  एवं लाल बहादुर शास्त्री महापुरुषों की जयंती के रूप में मनाया जाता है। महात्मा गांधी का जन्म  2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। अंग्रेजों से आजादी दिलाने में महात्मा गांधी का विशेष योगदान रहा है। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर महापुरुषों के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया।साथ ही समस्त स्टाफ को निर्देशित किया कि तहसील  परिसर एवं आस पास  वृक्षारोपण अभियान के तहत पौधारोपण किया जाए। इस अवसर पर दातागंज एस डी एम पारस नाथ मौर्य ने मौजूद छात्राओं को कॉपी पेन देते हुए सभी को मिष्ठान वितरण किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *