उत्तर प्रदेश के जिला बदायूँ के दातागंज तेजतर्रार कर्मठ अधिकारी उपजिलाधिकारी दातागंज पारस नाथ मौर्य ने शासन के निर्देश पर कहा कि भूमि कब्जाने वाले भू-माफिया के खिलाफ कार्रवाई की रफ्तार बड़ाई जाए साथ ही भू-माफिया को चिह्नित कर उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के साथ गुंडा एक्ट की कार्रवाई भी की जाए।अवैध कब्जा को हटाने के बाद मुझको उसकी सूचना सुनिश्चित करवाई जाए साथ ही सरकारी जमीन, चारागाह, तालाब एवं ग्राम पंचायतों की जमीन पर अवैध कब्जे को रोका जाए। कब्जा हटवाने के लिए जेसीबी के साथ पुलिस फोर्स लेकर कार्रवाई की जाए। शासन से निर्देश है कि किसी भी सूरत में अवैध कब्जा करने वाले भू माफियाओ को बख्शा नहीं जाए उनपर तत्काल प्रभाव से करवाई की जाए।

*संवाददाता- अभिषेक वर्मा*

*तहसील- दातागंज बदायूँ*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *