आज से हिंदू पंचांग का फाल्गुन मास शुरू हो रहा है। इस माह को नई ऊर्जा और यौवन का महीना कहा जाता है। यह 28 फरवरी यानी आज से शुरू होकर 28 मार्च तक चलेगा। इसे वसंत ऋतु का महीना भी कहा जाता है। इस दौरान न तो ज्यादा गर्मी होती है और न ही ज्यादा सर्दी। फाल्गुन माह में कई अहम त्यौहार मनाई जाते हैं। इस माह में कई त्यौहार मनाए जाते हैं। इसमें होली प्रमुख है। इस माह में पर्यावरण में नयापन आता है और नई ऊर्जा का संचार होता है। सिर्फ पर्यावरण की दृष्टि से ही नहीं बल्कि धार्मिक दृष्टि से भी यह माह बेहद महत्वपूर्ण होता है।

फाल्गुन में आते हैं कई त्यौहार:

हिंदू पंचांग के फाल्गुन मास में जानकी जयंती, सीता अष्टमी, होली जैसे कई त्यौहार आते हैं। साथ ही विजया एकादशी और महाशिवरात्रि भी इसी महीने में आती है। फाल्गुन मास के आखिरी दिन पूर्णिमा पर होलिका पूजन और दहन के बाद अगले दिन रंग खेलने का रिवाज है।

फाल्गुन माह में किन बातों का रखें ख्याल:

  1. इस मास में शीतल या सामान्य जल से ही स्नान करना चाहिए।
  2. हो सके तो इस महीने फल का सेवन ज्यादा से ज्यादा किया जाना चाहिए।
  3. इस माह में श्रीकृष्ण की पूजा नियमित रूप से की जानी चाहिए। इससे श्रीकृष्ण बेहद प्रसन्न हो जाते हैं।
  4. पूजा करते समय फूलों का जितना हो सके उतना इस्तेमाल करना चाहिए।
  5. फाल्गुन मास पवित्र माह कहा जाता है ऐसे में नशीली चीजों और मांस-मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए।
  6. साफ-सफाई पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। साथ ही रहन सहन को लेकर भी सौम्यता और बरतनी चाहिए।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *