10 अप्रैल को शुक्र मेष राशि में आएगा। ये ग्रह इस राशि में 4 मई तक रहेगा। शुक्र के प्रभाव से मेष, मिथुन, सिंह, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वाले लोगों को फायदा होगा। नौकरी और बिजनेस में धन लाभ होने के योग बनेंगे। सुख बढ़ेगा और शौक पूरे होंगे। इनके अलावा वृष और कन्या राशि वाले लोगों के लिए मिला-जुला समय रहेगा। इन 2 राशि वाले लोगों को धन लाभ होगा तो खर्चा भी बना रहेगा। सुख मिलेगा लेकिन मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। दौड़-भाग और यात्राओं के योग बनेंगे। वहीं, कर्क, तुला और वृश्चिक राशि वाले लोगों को संभलकर रहना होगा। इन 3 राशियों के लोगों का खर्चा बढ़ सकता है। लेन-देन और निवेश में सावधानी रखनी होगी। धन हानि के योग बन रहे हैं।
12 राशियों पर शुक्र के राशि परिवर्तन का असर
मेष: लव लाइफ और दांपत्य जीवन के लिए समय अच्छा रहेगा। रोजमर्रा के काम आसानी से पूरे होंगे और उनमें फायदा मिलने के योग हैं। धन लाभ भी होगा। प्रसिद्धि मिलेगी। नौकरी और बिजनेस में तरक्की के भी योग बनेंगे।
वृष: ये समय मिला-जुला रहेगा। कुछ अनचाही घटनाएं हो सकती है। विवादों से बचकर रहना होगा। खर्चा बढ़ सकता है। सेहत को लेकर सावधान रहें। शुक्र के प्रभाव से नौकरी और बिजनेस में काम करने के तरीके में बदलाव होंगे। दूर स्थानों के लोगों से मदद मिलेगी। यात्राओं के योग भी बन रहे हैं।
मिथुन: नौकरी और बिजनेस में तरक्की के योग बन रहे हैं। लव लाइफ के लिए अच्छा समय रहेगा। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। इन दिनों की गई मेहनत का फायदा आने वाले दिनों में मिलेगा। प्रॉपर्टी संबंधी मामले में भी सामने आएंगे।
कर्क: नौकरी और बिजनेस में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। अनचाहे हालात भी बन सकते हैं। मेहनत और दौड़-भाग बनी रहेगी। किसी खास काम को लेकर तनाव बना रहेगा। सेहत को लेकर सावधान रहना होगा। आसपास और साथ काम करने वाले लोगों से विवाद हो सकता है। संभलकर रहें।
सिंह: शुक्र की चाल में बदलाव होने से सिंह राशि वाले लोगों को किस्मत का साथ मिलेगा। आसपास और साथ काम करने वाले लोगों से मदद मिल सकती है। मेहनत का पूरा फायदा मिलेगा। धार्मिक यात्राओं का योग बनेगा। नौकरी और बिजनेस में तरक्की के योग बनेंगे। प्रमोशन और इन्क्रीमेंट होने की संभावना है।
कन्या: शुक्र के कारण कन्या राशि वाले लोगों का खर्चा बढ़ सकता है। कोई राज की बात उजागर होने के योग बन रहे हैं। यात्राओं पर खर्चा हो सकता है। नौकरी और बिजनेस में मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। इस समय की गई मेहनत का फायदा आने वाले दिनों में मिलेगा।
तुला: रोजमर्रा के कामों में रुकावट आ सकती है। दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव आएंगे। सेहत को लेकर भी संभलकर रहना होगा। नौकरी और बिजनेस से जुड़ी गुप्त बातें उजागर हो सकती हैं। दिखावटी कामों में समय खराब हो सकता है। योजनाएं भी अधूरी रह सकती हैं।
वृश्चिक: शुक्र के कारण आपका खर्चा बढ़ सकता है। दूर स्थानों से जुड़े लोगों से मदद नहीं मिल पाएगी। दुश्मन भी परेशान कर सकते हैं। सेहत संबंधी उतार-चढ़ाव बने रहेंगे। दांपत्य जीवन में भी विवाद हो सकता है। रोजमर्रा के काम समय पर पूरे नहीं हो पाएंगे।
धनु: दुश्मनों पर जीत मिलेगी। फायदे वाला समय रहेगाा। नौकरी और बिजनेस में रुका हुआ पैसा मिलेगा। मामा पक्ष से मदद मिल सकती है। संतान संबंधी चिंता खत्म होगी। नौकरी और बिजनेस से जुड़ी नई योजनाएं बनेंगी और उन पर काम भी शुरू होगा। सेहत में भी सुधार होगा।
मकर: शुक्र से सुख बढ़ेगा। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से मदद मिलेगी। पुरानी मेहनत का फायदा इस समय मिल सकता है। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। बिजनेस में फायदा हो सकता है। लेन-देन और निवेश के लिए समय अच्छा है। फायदा होने के योग बन रहे हैं। प्रॉपर्टी संबंधी काम भी पूरे हो जाएंगे। व्हीकल खरीदारी के योग बन रहे हैं।
कुंभ: भाई-बहनों, दोस्तों और साथ काम करने वाले लोगों से मदद मिलेगी। मेहनत होगी और किस्मत का साथ भी मिलेगा। यात्राओं के योग बन रहे हैं। मांगलिक कामों की खरीदारी और अन्य शुभ कामों में खर्चा होगा। प्रॉपर्टी और व्हीकल खरीदारी के योग बनेंगे। माता की सेहत को लेकर चिंता दूर हो जाएगी।
मीन: सेविंग बढ़ेगी। धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। नौकरी और बिजनेस में अच्छा बोलकर अपने काम पूरे करवा सकते हैं। इनकम बढ़ सकती है। शुक्र के प्रभाव से साथ काम करने वाले लोगों से मदद मिलेगी। कुछ गुप्त बातें और जानकारियां पता चल सकती हैं।