सबसे प्रधान ग्रह सूर्य के धनु राशि मे रहते हुए बुध 21 दिसंबर को उदय हो गया है। दोनों के धनु राशि में साथ होने से बुधादित्य योग बन रहा है, जो 29 दिसंबर तक यानि तकरीबन एक हफ्ते तक बना रहेगा, जिसका असर कई राशियों के लोगों के लिए फायदेमंद रहेगा।

बुध ग्रह 13 नवंबर से अस्त हो गया था। जो तकरीबन 39 दिन तक अस्त रहने के बाद अब 21 दिसंबर की शाम को उदय हुआ है। इसके उदय हो जाने से धनु राशि में बन रहे बुधादित्य योग शुभ प्रभाव और बढ़ जाएगा। खास बात ये कि इन दोनों ग्रहों पर किसी शत्रु या पाप ग्रह की दृष्टि नहीं पड़ रही है। इसलिए सभी राशियों पर इस शुभ योगा का पूरा प्रभाव दिखेगा।

क्या कहते हैं ज्योतिषी…
पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र का कहना है कि इस शुभ योग से कृषि क्षेत्र यानी फसलों का उत्पादन बढ़ेगा। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को फायदा मिलेगा। बड़े निवेश और लेन-देन होंगे। मीडिया और वकालात से जुड़े लोगों के लिए अच्छा समय रहेगा।

काशी विद्वत परिषद के महामंत्री प्रो. रामनारायण द्विवेदी बताते हैं कि इस शुभ योग से स्टूडेंट्स को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के नए मौके मिलेंगे। साथ ही व्यापारिक क्षेत्रों में फायदा होने के भी योग बन रहे हैं।

6 राशियों के लिए शुभ
धनु राशि में बन रहे बुधादित्य योग का शुभ असर वृष, कर्क, तुला, वृश्चिक, कुंभ और मीन राशि वाले लोगों पर रहेगा। इन राशियों के लोगों को नौकरी और बिजनेस में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। लेन-देन और निवेश में फायदा होगा। सरकारी नौकरी वालों को प्रमोशन मिल सकता है। इनके अलावा मेष, मिथुन, सिंह, कन्या, धनु और मकर राशि वाले लोगों के लिए समय सामान्य रहेगा। इन 6 राशियों को कामकाज में सावधानी रखनी होगी। मेहनत ज्यादा करने पर भी उसका फायदा कम मिल पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *