बुध सिंह राशि में आ गया है। इसके बाद शुक्र का राशि परिवर्तन होगा। फिर सूर्य भी राशि बदलेगा और महीने के आखिरी दिनों में बुध ग्रह फिर राशि बदलकर सूर्य के साथ आ जाएगा। जिससे बुधादित्य योग बनेगा। अगस्त में इन ग्रहों का राशि परिवर्तन जहां देश की राजनीति और शासन-प्रशासन के लिए महत्वपूर्ण है, वहीं कला, कौशल, संचार, व्यापार, ऊर्जा, संपत्ति से जुड़े कामों में गति आएगी।

पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र ने बताया कि बुध ग्रह सूर्य के स्वामित्व वाली सिंह राशि में आ गया है। ये सूर्य का मित्र है और सिंह राशि में आने पर सभी राशियों के लिए अच्छा फल देने वाला होगा। इसके बाद ये 26 अगस्त को खुद की राशि यानी कन्या में आ जाएगा। इसके बाद शुक्र 11 तारीख को कन्या राशि में प्रवेश करेगा। जो अगले महीने 5 तारीख को अपनी ही राशि यानी तुला में आ जाएगा। वहीं, ग्रहों का राजा सूर्य जो कि वर्चस्व, प्रभुता, ऊर्जा, शक्ति, उत्साह का प्रतिनिधि है। ये ग्रह 17 तारीख को अपनी राशि यानी सिंह में प्रवेश करेगा। इसके बाद 17 सितंबर को ये राशि परिवर्तन कर के कन्या में आ जाएगा।

सितारों की चाल शासकीय योजनाओं के लिए अहम
इस महीने बुध, शुक्र और सूर्य के राशि बदलने से देश की राजनीति और शासन प्रशासन के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए यह गोचर काल काफी महत्वपूर्ण होगा। सभी राशि वाले लोगों के लिए यह समय ऊर्जा और शक्ति से भरपूर रहेगा तथा अपनी आकांक्षाओं और योजनाओं को अमलीजामा पहनाने के लिए उन्हें अवसर प्राप्त होंगे। कला-कौशल, संचार, व्यापार, ऊर्जा, संपत्ति से जुड़े कामों में गति आएगी।

इस तरह से होगा राशि परिवर्तन
9 अगस्त को बुध – सिंह राशि में
11 अगस्त को शुक्र- कन्या राशि में
17 अगस्त को सूर्य – सिंह राशि में
26 अगस्त को बुध- कन्या राशि में

सूर्य और बुध का एक राशि में होने से बुधादित्य योग 17 से
17 से 26 अगस्त तक सूर्य और बुध दोनों सिंह राशि में रहेंगे, जिससे बुधादित्य नामक शुभ योग का बनेगा। साथ ही सिंह राशि में सूर्य, बुध, मंगल तीन ग्रहों की युति रहेगी। क्योंकि मंगल ग्रह पहले से 20 जुलाई से ही सिंह राशि में गोचर कर रहा है। सिंह राशि में मंगल का यह गोचर 6 सितंबर तक रहेगा। इस दिन तक सेनापति मंगल और ग्रहों का राजा सूर्य दोनों सिंह राशि में रहेंगे तथा दो ग्रहों की यह युति 6 सितंबर तक बनी रहेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *