माघ महीना 18 जनवरी से 16 फरवरी तक रहेगा। इस महीने में मौनी अमावस्या, गुप्त नवरात्रि और वसंत पचंमी जैसे पर्व मनाए जाएंगे। माघ मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि का क्षय होगा। इसके बावजूद महीने के दिन कम नहीं होंगे और माघ महीना 30 दिनों का रहेगा। इस महीने पांच मंगलवार और पांच बुधवार रहेंगे। ज्योतिष के मुताबिक इस कारण असर देश की आर्थिक और राजनीतिक स्थितियां प्रभावित होगी।

माघ में देवताओं की मध्य रात्रि
माघ, हिन्दी कैलेंडर का 11वां महीना होता है। इस महीने के देवता श्रीकृष्ण माने जाते हैं। इन दिनों में स्नान और दान करने का बहुत महत्व है। ज्योतिषीय गणना के मुताबिक माघ में सूर्य उत्तरायण रहता है। इस दौरान देवताओं की मध्य रात्रि होती है और देवता प्रात: काल की ओर बढ़ते हैं।

मोक्ष देने वाला पवित्र महीना
खरमास खत्म होने के बाद इस महीने पर्व एवं तीज-त्योहारों की शुरुआत होने और वसंत ऋतु के आने से इसे पवित्र माना जाता है। माघ महीने के दौरान देश में कई जगहों पर महत्वपूर्ण तीज और त्योहार मनाए जाएंगे। इस महीने में पड़ने वाले तीज-त्योहारों से पुण्य और मोक्ष मिलता है।

विष्णु पूजा का महीना
माघ महीने में भगवान विष्णु और उनके अवतारों की पूजा खासतौर पर करनी चाहिए। इस महीने में श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप लड्डू गोपाल का दक्षिणावर्ती शंख से अभिषेक करें। पीले चमकीले वस्त्र अर्पित करें और तुलसी के साथ माखन-मिश्री का भोग लगाएं। इस महीने में भगवान विष्णु के मंदिर में तिल दान करें या किसी जरुरतमंद को खाना खिलाएं और गर्म कपड़ों का दान करें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *