शनि वर्तमान में मकर राशि में वक्री अवस्था में हैं। शनि पूरी जुलाई मकर राशि में इसी अवस्था में रहेंगे। शनि को सभी नौ ग्रहों में सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार, अगर कुंडली में शनि कमजोर स्थिति में है तो जातक को अशुभ परिणाम झेलने पड़ते हैं। शनि ग्रह की कमजोर दशा और अशुभ परिणामों से बचने के लिए ज्योतिष में कुछ उपाय बताए गए हैं। जानिए राशि के मुताबिक शनि दोष से बचाव के लिए क्या करें उपाय-

  1. मेष राशि- शनिवार के दिन शनिदेव को सरसों का तेल अर्पित करें। इसके साथ ही उन्हें तिल भी अर्पित किए जा सकते हैं।
  2. वृषभ राशि- शनिवार के दिन चने और गुड़ का दान करें।
  3. मिथुन- शनिवार को काले वस्त्र और लोहे आदि चीजों का दान करें। इसके अलावा शनि चालीसा का पाठ करना शुभ रहेगा।
  4. कर्क- शनिवार को उड़द की दाल को मंदिर में दान करें।
  5. सिंह- काले वस्त्र और लोहे से बनी चीजों का दान करना शुभ रहेगा।
  6. कन्या- शनिवार को कन्या राशि वालों को काले वस्त्र का दान करना शुभ रहेगा। गरीबों को भोजन कराना चाहिए।
  7. तुला- शनि मंत्रों का जाप करना चाहिए। शनि दोष को कम करने के लिए शनिदेव को सरसों का तेल अर्पित करना चाहिए।
  8. वृश्चिक- शनि दोष से मुक्ति पाने के लिए शनिवार को पक्षियों को अन्न खिलाना शुभ रहेगा।
  9. धनु- धनु राशि वालों को शनिवार को गरीब और जरुरतमंदों को दान करना चाहिए।
  10. मकर- मकर राशि वाले शनिवार को लोहा, सरसों के तेल और काले तिल का दान कर सकते हैं।
  11. कुंभ- शनि मंत्रों का जाप करने के अलावा शनि चालीसा का पाठ करना शुभ रहेगा।
  12. मीन- मीन राशि वाले शनि देव को प्रसन्न करने के लिए शनि मंदिर की साफ-सफाई कर सकते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *