हिंदू धर्म में वास्तुशास्त्र का काफी महत्व है। घर में किस वस्तु को किस दिशा या स्थान पर रखना चाहिए इसकी जानकारी वास्तुशास्त्र में मिलती है। मान्यता है कि वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर घर को सजाया जाए तो घर में खुशहाली आती है।
वास्तुशास्त्र के अनुसार, कई बार हम घर का वातावरण अच्छा करने के लिए पौधे लगाते हैं लेकिन वास्तु ठीक न होने से कारण घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है। लेकिन अगर इन्हीं पौधों को वास्तु में बताए गए स्थान पर लगाएं तो बहुत ही शुभ होता है।
सकारात्मकता का स्रोत है तुलसी
वास्तु के मुताबिक तुलसी का पौधा घर में जरूर होना चाहिए। मान्यता है कि इस पौधे में साक्षात मां लक्ष्मी का वास होता है। इस पौधे का घर में होने से कंगाली दूर होती है। साथ ही इसको लगाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं कर पाती है। अगर होती भी है तो यद उसे नष्ट कर घर में धन की वृद्धि करता है।
वास्तु के अनुसार, घर के दक्षिण भाग में छोड़कर कहीं भी तुलसी का पौधा लगाया जा सकता है। क्योंकि दक्षिण में लगा पौधा फायदे की बजाए नुकसान पहुंचा सकता है।
एक और पेड़ काफी फायदेमंद है और वह है आमला। मान्यता है कि इस पेड़ में भगवान विष्णु का वास होता है। जहां भगवान विष्णु होते हैं वहां लक्ष्मी का होना स्वभाविक है। इस पेड़ को घर में उत्तर दिशा और पूर्व दिशा में लगाना अधिक लाभदायक माना जाता है। इसको लगाने से परिवार के लोगों की परेशानियां कम होती हैं।
घर के आसपास नारियल, नीम, अशोक का पेड़ लगाना चाहिए। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता रहता है। आप अपने घर के आसपास नारियल, नीम और अशोक का पेड़ लगा सकते है। इनको लगानें से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। साथ ही मान-सम्मान में वृद्धि होती है।
नोट- इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य व सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।