इस हफ्ते 10 जून को साल का पहला सूर्यग्रहण होने वाला है। जो कि वलयाकार रहेगा। ये ग्रहण भारतीय समयानुसार दोपहर 1.42 पर शुरू होगा, लेकिन भारत में नहीं दिखने से इसका असर यहां पर नहीं होगा। इसके बाद अगला सूर्यग्रहण 4 दिसंबर को लगेगा। ये भी भारत में नहीं दिखेगा और ये साल का आखिरी सूर्यग्रहण रहेगा।

गुरुवार, 10 जून का ग्रहण भारतीय पंचांग के मुताबिक ज्येष्ठ महीने की अमावस्या तिथि को लगेगा। लेकिन देश में नहीं दिखने से इसका सूतक भी नहीं रहेगा। खास बात यह है कि इस दिन वट सावित्री व्रत और शनि जयंती भी है।

भारत में नहीं दिखेगा
भारतीय समयानुसार सूर्यग्रहण दोपहर 1.42 पर शुरू होगा। ग्रहण का मध्य समय शाम 4.11 पर रहेगा। वहीं, शाम 6.41 पर ग्रहण खत्म हो जाएगा। वलयाकार ग्रहण 3 मिनट 48 सैकंड तक रहेगा। ये ग्रहण उत्तर-पूर्व अमेरिका, यूरोप, उत्तरी एशिया, उत्तरी अटलांटिक समुद्र में देखा जा सकेगा।

सूतक नहीं, दिनभर कर सकेंगे पूजा-पाठ
ज्येष्ठ महीने की अमावस्या पर सूर्यग्रहण तो लगेगा लेकिन भारत में नहीं दिखने से इसका असर यहां के लोगों पर नहीं होगा। इस वजह से मंदिर भी बंद नहीं होंगे। साथ ही इस दिन वट सावित्री व्रत और शनि जयंती की पूजा-पाठ पूरे दिन की जा सकेगी। साथ ही शनि दोष से छुटकारा पाने के लिए पूरे दिन दान किया जा सकेगा।

ग्रहों की स्थिति
वृष राशि में – सूर्य, चंद्रमा, बुध और राहु
मिथुन राशि में – शुक्र
कर्क राशि में – मंगल
वृश्चिक राशि में – केतु
मकर राशि में – शनि
कुंभ राशि में – बृहस्पति

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *