श्री राम मंदिर निर्माण निधि संग्रह अभियान का आठवां दिन
डेढ़ लाख परिवारों तक पहुंचे रामदूत
बिल्सी नगर पालिका अध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय ने ₹255000 का सहयोग किया
बदायूं।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के निर्देशन में तथा विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व में राष्ट्रपुरुष भगवान श्री राम के भव्य – दिव्य मंदिर निर्माण के लिए जनपद बदायूं में शहर तथा ग्रामीण क्षेत्रों में अपना योगदान देने के लिए राम भक्तों ने राम दूतों को बुला बुला कर निधि संग्रह में योगदान दिया।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वाधान तथा विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व में अयोध्या में बनेगा विश्व में अद्भुत तथा अलौकिक भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक प्रमोद कुमार ने बिल्सी नगर में जनसंपर्क के दौरान कही।
बिल्सी नगर में निधि संग्रह अभियान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बदायूं विभाग के विभाग प्रचारक प्रमोद कुमार, बिल्सी विधायक आर के शर्मा, वीरेंद्र कुमार एवं स्थानीय रामदूत साथ में रहे।
विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सह मंत्री जगपाल सिंह ने बताया, बदायूं विभाग में अयोध्या में बनने वाले प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर निर्माण के लिए डेढ़ लाख परिवारों तक रामदूत पहुंचे हैं।
राम भक्त परिवारों में भगवान श्री राम के प्रति अगाध श्रद्धा एवं भक्ति भाव देखने को मिल रहा है. जय श्री राम, राम लला हम आएंगे, मंदिर भव्य बनाएंगे। जैसे नारों से राम दूतों का स्वागत कर निधि संग्रह अभियान में सहयोग प्रदान कर रहे हैं.
बदायूं नगर में आज मीरा चौकी क्षेत्र में प्रधानाचार्य कालिका प्रसाद गंगवार के नेतृत्व में ओमपाल कश्यप, डॉक्टर आरपी शर्मा, ललित पाल सिंह, अमिता उपाध्याय, ऋषि पाल सिंह रामदूतों ने निधि संग्रह किया।
मीरा चौकी क्षेत्र में प्रधानाचार्य कालिका प्रसाद गंगवार के नेतृत्व में ओमपाल कश्यप, डॉक्टर आरपी शर्मा, अमिता उपाध्याय, ललित पाल सिंह राम दूतोंं का योगदान रहा. काली सड़क क्षेत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघचालक सुनील गुप्ता , मोनिका रस्तोगी, रागिनी वैश्य, राजकुमार सिंह सेंगर ने घर घर जाकर लोगों से राम मंदिर के लिए निधि संग्रह किया.
वही सालारपुर ब्लॉक क्षेत्र में उमेश राठौर, दीपमाला गोयल, सत्येंद्र कुमार सिंह तथा उझानी क्षेत्र में गोविंद राणा, अजय तोमर रवि तोमर, सत्येंद्र कुमार सिंह ने ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर राम मंदिर के लिए निधि संग्रह अभियान में सहयोग किया।

