बदायूँ : एसएसपी बदायूँ डाॅ ओ पी सिंह के कुशल निर्देशन मे अपराध की रोकथाम एवं अपराधियो की गिरफ्तारी, संदिग्ध वाहन/व्यक्तियो की चेकिंग अभियान के अन्तर्गत गुरूवार को थाना बिनावर पुलिस द्वारा बरेली बदायूं मार्ग पर ग्राम ढकिया गोटिया मंदिर के पास से 02 नफ़र अभियुक्त जाकिर पुत्र मोहम्मद इशाक निवासी वार्ड नंबर 14 मोहल्ला अंसारी कस्बा व थाना फतेहगंज पश्चिमी जनपद बरेली को मय 250 ग्राम स्मैक व दो अदद मोबाइल सैमसंग व सुबोध पुत्र लक्ष्मणप्रसाद निवासी ग्राम रामपुर काकर थाना भमोरा जनपद बरेली को मय 450 ग्राम स्मैक व एक मोबाइल ओप्पो व एक पर्स नाजायज बरामद होने के संबंध में गिरफ्तार किया गया। जिनके विरूद्ध स्थानीय थाना पर मुकदमा पंजीकृत किया गया तथा घटना में प्रयुक्त संबंधित वाहन बलेनो कार नंबर यूपी 25 बीएक्स 8228 को सीज किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण को मा0 न्यायालय जिला बदायूं के समक्ष पेश किया गया।
थाना उसावां पुलिस द्वारा 01 नफर अभियुक्त शकील पुत्र खलील अहमद निवासी ग्राम रिठिया थाना उसावाँ जनपद बदायूँ को 1 किलो 600 ग्राम डोडा चूर्ण समेत गिरफ्तार किया गया। जिसके विरूद्ध स्थानीय थाना पर मुकदमा पंजीकृत कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
थाना उसावां पुलिस द्वारा 01 नफर वारण्टी अभियुक्त श्रीकृष्ण पुत्र रोशन निवासी ग्राम गूरा बरेला थाना उसावाँ जनपद बदायूँ को 01 अदद चाकू नाजायज समेत गिरफ्तार किया गया। जिसके विरूद्ध स्थानीय थाना पर मु0अ0सं0 65/2022 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। तथा मु0अ0सं0 62/22 धारा 452/354 भादवि व 7/8 पोक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त अरविन्द कुमार पुत्र रामस्वरूप निवासी वीरमपुर थाना उसावाँ जनपद बदायूँ को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
थाना जरीफनगर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 80/2022 धारा 308/323/324/506 भादवि में वांछित अभि0 कप्तान पुत्र ओमप्रकाश निवासी ग्राम करियाबैन थाना जरीफनगर जनपद बदायूं को गिरफ्तार किया गया । शान्ति व्यवस्था भंग करने वालो के विरूद्ध कार्यवाही के अन्तर्गत 01 अभियुक्त वेद प्रकाश पुत्र गबद्दू निवासी ग्राम व थाना जरीफनगर जनपद बदायूं को 151,107,116 CRPC के अन्तर्गत गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार अभि0गण उपरोक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।