बदायूँ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूं संकल्प शर्मा के निर्देशन में अपराध/अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत शुक्रवार को थाना अलापुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 30/21 धारा 457/380 भादवि बनाम अज्ञात का सफल अनावरण करते हुए मुखबिर की सूचना पर सखानू-इकरी रोड पर टैम्पो से जाते हुए 02 व्यक्तियों 1. मो0 फरीद पुत्र मो0 रज्जाक नि0 वार्ड नं0 15 कस्बा ककराला थाना अलापुर, 2. सद्दाम पुत्र गफरुल्ली नि0 वार्ड नं0 12 कस्बा ककराला थाना अलापुर जनपद बदायूं को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभि0गण के कब्जे से टैम्पो में रखी कुल 05 क्विंटल 80 किलोग्राम सरसों एवं 02 क्विंटल 50 किलोग्राम सरसों का तेल बरामद हुआ जो कि दि0 16.01.2021 को थाना अलापुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम इस्लामगंज में हुई चोरी की घटना के सम्बन्ध में पंजीकृत मु0अ0सं0 30/21 उपरोक्त एवं थाना उसहैत के मु0अ0सं0 313/20 धारा 457/380 भादवि से सम्बन्धित है । गिरफ्तार अभि0गण को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।

विवरण बरामदगी- 1. टैम्पो नं0 UP24T 6664 रंग पीला, 2. कुल 05 क्विंटल 80 किलोग्राम सरसों ( 12 कट्टे) एवं 3. कुल 02 क्विंटल 50 किलोग्राम सरसों का तेल (05 भरी व 01 खाली केन) ।

गिरफ्तार अभि0गण- 1. मो0 फरीद पुत्र मो0 रज्जाक नि0 वार्ड नं0 15 कस्बा ककराला थाना अलापुर, 2. सद्दाम पुत्र गफरुल्ली नि0 वार्ड नं0 12 कस्बा ककराला थाना अलापुर जनपद बदायूं ।

विवरण पुलिस टीम- 1. उ0नि0 चरण सिंह राणा, 2. कां0 1694 अंकुर कुमार, 3. कां0 1197 सानू खां, 4. कां0 1305 लोकेन्द्र, 5. कां0 187 नाजिम, 6. कां0 149 उमेश कुमार थाना अलापुर जनपद बदायूं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *