बदायूं ।दिनांक 19.08.2021 को ट्रक चालक बबलेश उर्फ पप्पू पुत्र कबूल सिंह निवासी जयंतीपुर थाना मझोला जनपद मुरादाबाद द्वारा अपने ट्रक सं0 UP21 BN 3823 में सूरत (गुजरात) से पटना (बिहार) ले जाते समय लोड कपड़ा कीमत 79,60,039/- रुपए (उन्यासी लाख
साठ हजार उन्तालीस रुपए) को चोरी कर कहीं बेच दिया गया तथा थाना अलापुर क्षेत्र के ग्राम अभियासा में लाकर ट्रक में स्वयं आग लगा कर षड्यंत्र किया गया । जिसके संबंध में वादी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 243/2021 धारा 379/420/427 भादवि बनाम बबलेश उर्फ पप्पू उपरोक्त पंजीकृत किया गया ।
उक्त घटना के शीघ्र अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूं द्वारा टीम गठित की गयी । इस क्रम मे पुलिस अधीक्षक नगर जनपद बदायूं के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी दातागंज जनपद बदायूं के नेतृत्व मे चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना अलापुर पुलिस द्वारा दिनांक 22.08.2021 को उनौला ढाबे के पास से ट्रक चालक चालक बबलेश उर्फ पप्पू पुत्र कबूल सिंह निवासी जयंतीपुर थाना मझोला जनपद मुरादाबाद को गिरफ्तार किया गया तथा गहनता से पूछताछ की गई । दौराने पूछताछ गिरफ्तार अभियुक्त की निशांदेही पर ग्राम मिलक आरिफ थाना अजीम नगर जिला रामपुर में गोदाम से 173 गांठ चोरी किया माल मशरूका कीमत करीब 60,00,000/- रुपये (साठ लाख रुपये) कुल माल का 75% बरामद किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कर जिला कारागार भेजा गया ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-*
1. ट्रक चालक बबलेश उर्फ पप्पू पुत्र कबूल सिंह निवासी जयंतीपुर थाना मझोला जनपद मुरादाबाद ।
*माल बरामदगी-* 173 गांठ चोरी किया माल मशरूका कीमत करीब 60,00,000/- रुपये (साठ लाख रुपये) कुल माल का 75%
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-* 1.ओम प्रकाश गौतम प्रभारी निरीक्षक थाना अलापुर, 2. उ0नि0 चरण सिंह राणा, 3. उ0नि0 मुकेश कुमार, 4. उ0नि0 राजेंद्र सिंह, 5. आरक्षी 1197 सानू खान, 6. आरक्षी 149 उमेश कुमार, 7. आरक्षी 961 राजेश कुमार, 8. आरक्षी 1214 ओमवीर, 9. आरक्षी 1204 गौरव कुमार, 10. रिक्रूट आरक्षी अनुज सिरोही तथा 11. आरक्षी 1921 सचिन कुमार थाना अलापुर जनपद बदायूं ।
