बदायूँ : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ के कुशल निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री / तस्करी के रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत आज दिनाँक 10-02-2022 को संदिग्ध वाहन / व्यक्ति चैकिंग अभियान के दौरान एक अभियुक्त शेर सिंह पुत्र होराम सिंह नि0 ग्राम हुसेनपुर पुख्ता थाना उझानी जनपद बदायूँ को गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से 30 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई । उक्त के सम्बन्ध में थाना उझानी पर मु.अ.स0 104/22 धारा 60 EX ACT बनाम शेर सिंह उपरोक्त पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गयी।