बदायूँ : थाना कादरचौक पुलिस ने अवैध शराब मे एक व शांतिभंग करने वाले पाँच आरोपियों को गिरफ्तार किया है । पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान से उनमें हड़कंप मचा हुआ है ।

एसएसपी डाॅ ओ पी सिंह के निर्देशन में सम्पूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम, वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान एवं शान्ति व्यवस्था भंग करने वालो के विरूद्ध कार्यवाही के अन्तर्गत सोमवार को थाना कादरचौक पुलिस द्वारा पांच आरोपित जागेश्वर पुत्र बिहारी निवासी कस्बा व थाना कादरचौक, नरेश पुत्र बिहारी निवासी कस्बा व थाना कादरचौक, विजय पुत्र नरेश निवासी कस्बा व थाना कादरचौक, बबलू पुत्र चित्रपाल निवासी ग्राम असरासी थाना कादरचौक, गंगाराम पुत्र कन्हैयालाल निवासी ग्राम असरासी थाना कादरचौक जनपद बदायूं को अन्तर्गत धारा 151 सीआरपीसी मे गिरफ्तार किया गया ।

थाना कादरचौक पुलिस द्वारा आरोपी रामवीर पुत्र किशन लाल निवासी ग्राम कूरखेड़ा थाना कादरचौक जनपद बदायूं को मय 20 लीटर शराब खाम के गिरफ्तार किया गया । जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मुकदमा पंजीकृत किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *