बदायूँ। भाजपा जिला कार्यालय पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने आईटी एवं सोशल मीडिया विभाग की बैठक की एवं साइबर योद्धाओं का किया सम्मान एवं अभिनंदन ।
बैठक में जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा आईटी और सोशल मीडिया भारतीय जनता पार्टी के मुख्य और अग्रिम मोर्चे पर सरकार की योजनाओं को प्रचारित करने वाला मुख्य अंग है आईटी और सोशल मीडिया के साइबर योद्धा विधानसभा चुनाव में होंगे निर्णायक। आप सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से हम पुनः प्रदेश में योगी जी की सरकार बनाएंगे और बदायूं जिले में छः विधानसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी का कमल खिलाएंगे।
उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से मोदी सरकार और योगी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन- जन तक पहुंचाने का आवाहन किया।
इस बैठक में क्षेत्रीय सहसंयोजक आईटी विभाग कृष्णवीर सिंह अनुराग दीक्षित ज्ञानेन्द्र सिंह चौहान रजत गुप्ता संदीप चौहान देवेश तोमर विपिन माथुर कुलदीप सिंह शिवम प्रताप सिंह गोविंद चौहान गौरव वार्ष्णेय अमित शर्मा सौरभ भारद्वाज हिमांशु सिंह विमल प्रताप सिंह को शॉल एवं प्रतीक चिन्ह पहनाकर सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *