बदायूॅँ: 23 जून। जनपद में उ0प्र0 कौशल विकास मिशन व राज्य आजीविका मिशन के संयुक्त तत्वाव्धान में विकास खण्ड दहगवां के दीपू कन्या इण्टर काॅलेज, दहगवां में दस दिवसीय सिलाई तथा कढाई का आरपीएल प्रशिक्षण का शुभारम्भ संजीव कुमार गुप्ता, एम0आई0एस0 मैनेजर एवं अमित कुमार, आजीविका मिशन के डी0एम0एम0 के द्वारा किया गया।
इस दस दिवसीय आरपीएल प्रशिक्षण में स्वयं सहायता समूह की 35 महिलाओं के द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्रशिक्षणोपरान्त कौशल विकास मिशन के द्वारा प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जायेगा। इस अवसर पर महिलाओं को किट का वितरण भी किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रशिक्षण प्रदाता फ्यूचर शेप सोशल एजुकेशन सोसाइटी के द्वारा कराया जा रहा है। इस मौके पर यतेन्द्र कुमार सक्सैना प्रधान सहायक दहगवां, सुमित कुमार बी0एम0एम0, सैयद अजर इकवाल वरिष्ठ लिपिक, जगमोहन बी0एम0एम0, इसरा खां व पंकज मौर्य मौजूद रहे।
