BUDAUN SHIKHAR
दातागंज(बदायूँ)
रिपोर्ट -अभिषेक वर्मा
आज दिन शुक्रवार विधानसभा दातागंज 117 में दातागंज क्षेत्र के ग्राम नगरिया खानू में ओवरब्रिज निर्माण का भूमि पूजन विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भैया व आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने विधिवत पूजन करके पुल निर्माण कार्य में शुभकामनाएं देते हुए हरी झंडी प्रदान की। ग्राम नगरिया खनू और ग्राम लालपुर खादर के मध्य रामगंगा पर उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम लिमिटेड द्वारा 4681.76 लाख रुपए की लागत से बनने वाले पुल राज्य सरकार द्वारा दातागंज विधानसभा के लोकप्रिय विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भैया ने अथक प्रयास करके स्वीकृत कराया था। जिसका 9 जून को लखनऊ में माननीय उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य के कर कमलों द्वारा शिलान्यास किया गया। विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भैया द्वारा लोगों की परेशानी देखते हुए पुल निर्माण का कार्य तेजी से शुरू कराया जा चुका है जो जल्द ही पुल का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा और सभी क्षेत्रवासियों को आवागमन के जरिए व्यापार कृषि और अन्य जरूरी कार्य हेतु सुविधा मिलेगी। ओवरब्रिज निर्माण के साथ विधायक राजीव कुमार सिंह ने कुछ दिन पूर्व ही सैजनी डहरपुर कलां मार्ग पर उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कार्पोरेशन लिमिटेड द्वारा 220 के०वी० का उपकेंद्र स्वीकृत कराया था। उसका शिलान्यास होने से विधानसभा दातागंज में 103.37 करोड रुपए की लागत से बनने वाले इस उपकेंद्र केंद्र स्थापित हो जाने से आम जनता और किसानों को बिजली की समस्या से मुक्ति मिलेगी तो वही विधायक राजीव कुमार सिंह क्षेत्र में विकास से संबंधित योजनाओं को लाने में विकास की गंगा बहाने के प्रयास में निरंतर लगे हुए हैं। ओवरब्रिज निर्माण के भूमि पूजन के अवसर पर जिलाधिकारी कुमार प्रशांत , वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी , भाजपा कार्यलय प्रभारी अमित कुमार सिंह उर्फ रिंकू भैया ,भाजपा नेता प्रेमपाल सिंह तोमर , जिला सहकारी संघ के चेयरमैन रवेंद्र प्रताप सिंह , राजीव कुमार सिंह मंडल अध्यक्ष दातागंज , अरुण कुमार सिंह , भाजपा नेता राणा प्रताप सिंह , व्यापार मंडल अध्यक्ष अनूप कुमार गुप्ता , जापानी गुप्ता सहित प्रशासन के अधिकारियों समेत ग्रामीण मौजूद रहे।
*संवाददाता- अभिषेक वर्मा*
*तहसील – दातागंज बदायूँ*