संस्था आशीषा फाउंडेशन ज़रूरतमंद लोगों के लिए तकरीबन 10 महीने से लगातार 10रु में भरपेट भोजन उपलब्ध कराती आई है।
बदायूँ : आशीषा रसोई पर रामनवमी के शुभ अवसर पर बिल्सी विधायक हरीश शाक्य के द्वारा भंडारे का आयोजन करवाया गया। इस उपलक्ष्य में सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता भी मौजूद रहे।
भंडारे मे विधायक हरीश शाक्य, विधायक महेश चन्द्र गुप्ता, सुधीर श्रीवास्तव, विश्वजीत गुप्ता,सत्येंद्र शाक्य, अंकित मौर्य एवं आशीषा फाउंडेशन के सदस्यों के द्वारा प्रसाद वितरण किया गया।
आशीषा परिवार के सदस्य नितिन शर्मा, सुनील यादव, संजीत मलिक, साहिल पटेल, सागर पटेल, विवेक यादव, शरद भारद्वाज, सूर्या सिंह मौजूद रहे।