बदायूँ । जिलाधिकारी कुमार प्रशान्त की अध्यक्षता में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा एवं जिला आबकारी अधिकारी राज कुमार के साथ एन0आई0सी0 वीडियो कान्फ्रेंसिंग में आबकारी व्यवस्थापन वर्ष 2021-22 हेतु प्रथम चरण की ई-लाटरी प्रक्रिया सुरक्षित/कुशल रूप से सम्पन्न हुई। ई-लाटरी प्रक्रिया में कुल 02 देशी शराब दुकानों पर 16 आवेदन फार्म अमन्त्रित हुए, जिनमें देशी शराब दुकान 14471-ग्योतिया पर 15 आवेदनों में से अनुज्ञापी के रूप में मनीष बुधलानी तथा 31198-बेला डांडी बी पर 01 आवेदन पर अनुज्ञापी के रूप में ओमप्रकाश सिंह को ई-लाटरी के माध्यम से आवंटिन हुई।

राज्य महिला आयोग की सदस्य आज सुनेंगी पीडित महिलाओं की शिकायत

बदायूँ । जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष कुमार ने अवगत कराया है कि सदस्य सचिव उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की मिथिलेश अग्रवाल, सदस्य राज्य महिला आयोग उ0प्र0 लखनऊ के द्वारा जनपद मे महिला उत्पीडन की रोक थाम एवं पीडित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाये जाने तथा आवेदक/आवेदिकाओं की सुगमता की दृष्टि से जनपद में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अथवा उनकी ओर से नामित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, महिला थानाध्यक्षों एवं सम्बन्धित थानों के क्षेत्राधिकारियों के साथ महिला उत्पीडन की घटनाओं की समीक्षा/महिला जनसुनवाई का कार्यक्रम आज 17 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। यदि जनपद में कोई महिला किसी उत्पीडन से पीडित है तो निर्धारित तिथि पर शिकायती पत्र लेकर अपनी समस्या के निस्तारण के लिए सदस्य के समक्ष पी0डब्लू0डी गेस्ट हाऊस में समय प्रातः11 बजे उपस्थित हो सकतें है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *