बदायूँ : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ के कुशल निर्देशन में एंव पुलिस अधीक्षक नगर बदायूँ के पर्यवेक्षण में एंव क्षेत्राधिकारी उझानी महोदय बदायूँ के नेतृत्व में चलाये जा रहे वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के अन्तर्गत दिनाँक 29.07.2021 को उ0नि0 अनिल कुमार मय हमराह हे0 का0 242 नेपाल सिंह व का0 1455 राहुल कुमार द्वारा मु0अ0सं0 341/21 धारा 307 IPC में वांछित अभियुक्त सनोज कुमार पुत्र भानपाल नि0 ग्राम रफाई नगला थाना उझानी बदायूँ को कछला से ननाखेडा रोड पर डिलौर मोड से गिरफ्तारी किया गया । अभियुक्त ने बताया कि मैने लल्ला उर्फ भोरा उर्फ विनोद मेरी चाची / मौसी पर गलत निगाह रखता था और अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था इसलिए मैंने उसे फडसे से मारा है और फडसा वही पर फेंक दिया था अभियुक्त सनोज की निशानदेही पर उसके द्वारा बताये गये स्थान से फरसा आलाकत्ल बरामद किया ।
दिनाँक 26.07.2021 को अभियुक्त सनोज कुमार पुत्र भानपाल नि0 ग्राम रफाई नगला थाना उझानी बदायूँ द्वारा विनोद कुमार उर्फ नन्दकिशोर उर्फ लल्ला मोटा पुत्र स्व0 श्री जुगल किशोर झा नि0ग्राम कछला थाना उझानी जिला वदायूँ के सिर व चेहरे पर फरसा से वार कर घायल कर दिया था। मजरुव विनोद कुमार उर्फ नन्दकिशोर उर्फ लल्ला मोटा के भाई की तहरीर पर थाना उझानी पर दिनाँक 28.07.2021 को मु0अ0सं0 341/21 धारा 307 IPC बनाम सनोज कुमार पंजीकृत हुआ था।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता –
सनोज कुमार पुत्र भानपाल नि0 ग्राम रफाई नगला थाना उझानी बदायूँ
गिरफ्तार करने वाली टीम
1. उ.नि. श्री अनिल कुमार थाना उझानी, बदायूँ
2. हे0 का0 242 नेपाल सिंह थाना उझानी, बदायूँ
3. का0 1455 राहुल कुमार थाना उझानी, बदायूँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *