वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूं के निर्देशन में अपराध/अपराधियों के विरुद्ध गिरफ्तारी अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 24.08.21 को *थाना उझानी पुलिस* द्वारा मुखबिर की सूचना पर छतुईया रेलवे फाटक मन्दिर के पास से कुल 02 अभि0गण 1. सन्नी उर्फ रवि पुत्र स्व0 बिहारी लाल निवासी मोहल्ला दरगाह बाली गली जेरे होम फतेहपुर सीकरी थाना फतेहपुर सीकरी जनपद आगरा हाल निवासी राजनगर थाना लोहामण्डी जनपद आगरा तथा 2. मनोज उर्फ मोनू पुत्र गंगाराम निवासी हवेली बहादुर खां नाव वाली गली पथवारी थाना छत्ता जनपद आगरा को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभि0गण के कब्जे से दो अवैध चाकू बरामद हुए । दिनाँक 19.08.2021 को मा0 केन्द्रीय मन्त्री श्री बीएल वर्मा जी के स्वागत समारोह में उपरोक्त गृहकटों द्वारा जेब काट कर की गयी चोरी की रकम 3,440/- रुपये नकद एवं पर्स, आधार कार्ड आदि बरामद हुए । उपरोक्त के सम्बन्ध में थाना स्थानाय पर मु0अ0सं0 378/21 धारा 379 भादवि पंजीकृत है । घटना में सन्नी उर्फ रवि उपरोक्त के अन्य साथी अभियुक्त सलीम पुत्र बदरुददीन निवासी फुहारा कम्बल कटरा थाना छत्ता जनपद आगरा एवं अभियुक्त गणेश निवासी मीरपुर थाना शमशाबाद जनपद आगरा स्विफ्ट डिजायर कार UP 80 CE 3099 से भागने में सफल रहे । गिरफ्तार अभि0गण से चाकू बरामद होने के सम्बन्ध में थाना उझानी पर मु0अ0सं0 380/21 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट बनाम सन्नी उर्फ रवि उपरोक्त व मु0अ0सं0 381/21 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट बनाम मनोज उर्फ मोनू उपरोक्त पंजीकृत किया गया । गिरफ्तार अभि0गण को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कर जिला कारागार भेजा गया ।

*गिरफ्तार अभि0गण का नाम पता-*

1. सन्नी उर्फ रवि पुत्र स्व0 बिहारी लाल नि0 मो0 दरगाह बाली गली जेरे होम फतेहपुर सीकरी थाना फतेहपुर सीकरी जिला आगरा हाल निवासी राजनगर थाना लोहा मण्डी जिला आगरा

2. मनोज उर्फ मोनू पुत्र गंगाराम नि0 हवेली बहादुरखाँ नि0 नाव वाली गली पथरीवाली थाना छत्ता जनपद आगरा

*आपराधिक इतिहास अभियुक्त सन्नी उर्फ रवि उपरोक्त-*

1. मु0अ0सं0 378/2021 धारा 379/ 411 भादवि थाना उझानी

2. मु0अ0सं0 380/21 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना उझानी

*आपराधिक इतिहास अभियुक्त मनोज उर्फ मोनू पुत्र गंगाराम उपरोक्त-*

1. मु0अ0सं0 378/2021 धारा 379/ 411 भादवि थाना उझानी

2. मु0अ0सं0 381/21 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना उझानी

*विवरण बरामदगी–* 1. दो अवैध चाकू, 2. पर्स, 3. आधार कार्ड तथा 4. कुल 3,440/- रु0 नकद ।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-* 1. उ0नि0 दिगम्बर सिंह, 2. उ0नि0 रामेन्द्र सिंह, 3. कां0 794 पवन कुमार, 4. कां0 821 संजीव कुमार तथा 5. कां0 491 कुलदीप कुमार थाना उझानी जनपद बदायूं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *