उझानी (बदायूँ) थाना उझानी पुलिस द्वारा एक वारंटी आरोपी को गिरफ्तार किया है।
एसएसपी बदायूँ डाॅ ओ पी सिंह के निर्देशन में सम्पूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम, वांछित,वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत शनिवार को थाना उझानी पुलिस द्वारा एक वारण्टी आरोपी हरिराज सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह नि. ग्राम गठौना थाना उझानी जनपद बदायूँ सम्बन्धित वाद सं0- 1127/19 धारा 498ए/323/504/506 भादवि व 3/4 डीपी एक्ट को गिरफ्तार कर माननीय न्यायलय के समक्ष पेश किया।
