संवाददाता- अभिषेक वर्मा

बदायूँ। जगत ब्लॉक के उपकेंद्र पडडुआ गाँव बुधियाई आशा सरोज संगिनी विनय कुमारी तथा ASM संध्या राज, सत्र स्थल पर प्राथमिक विद्यालय बुधियाई पर लोगो को मास्क का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने लोगो को बताया जब भी घर से बाहर जाय तो स्वयं एवं बच्चों के मास्क अबश्य लगाये। इस संदर्भ में सत्र पर आई ग्राम की महिला सुरभि शर्मा ने स्वयं मास्क बनाकर अपने और अपने बच्चों के मास्क लगाया। सोशल डिस्टेंस का पालन किया जा रहा हैं।
सुरभि शर्मा के फोटो को उत्तर प्रदेश सरकार से साझा किया गया तो माननीय मुख्यमंत्री, सचिव स्वास्थ्य विभाग द्वारा बदायूँ में हो रही इस तरह की उत्तम गतिविधियों की सराहना करने के साथ अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर भी किया। DCS बृजेश चौहान ने बताया कि UPTSU द्वारा 4 ब्लॉक जगत ,म्याऊँ, उझानी, सहसवान में आठ सदस्यों की कम्युनिटी टीम तकनीकी सहयोग कर रहा हैं जिसके द्वारा निरंतर VHND सत्रो एव गृह भृमण में तकनीकी सहयोग किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार की उत्तम गतिविधियां जिला अधिकारी कुमार प्रशान्त एवं मान्य मुख्य चिकित्सा अधिकारी यशपाल सिंह के मार्गदर्शन से सम्भव हो पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *