जिला संवाददाता विजय कुमार वर्मा
बदायूँ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आकाशवाणी पर प्रसारित होने वाला कार्यक्रम मन की बात का रविवार को 100वां एपिसोड पूरा हुआ। बदायूँ जनपद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम के 100वें एपिसोड को सुनने के लिए भव्य तैयारियां कर रखी थी। हर मोहल्ले के प्रत्येक बूथ पर कैंप लगाकर कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी की मन की बात को सामूहिक रूप से सुना। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने गुलड़िया में कार्यकर्ताओं के साथ पीएम की मन की बात कार्यक्रम को सुना।

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने गुलड़िया में कहा मन की बात को आप सभी ने जनभागीदारी की अभिव्यक्ति का अद्भुत प्लेटफॉर्म बना दिया है। आप अपने मन की शक्ति तो जानते ही हैं, वैसे ही, समाज की शक्ति से देश की शक्ति बढ़ती है, ये हमने ‘मन की बात’ के अलग-अलग एपिसोड में देखा है और अनुभव किया है और इसे स्वीकार भी किया है। भारत विश्‍वगुरु बनने के मोर्चे पर काफी तेजी से आगे बढ़ा। देश-विदेश में पीएम मोदी की गूंज सुनी गई। बता दें कि अबतक मन की बात में प्रधानमंत्री अलग-अलग मसलों पर सीधे लोगों से जुड़कर जनहित की बात करते रहे हैं। इस दौरान कई राज्‍यों के लोगों से पीएम मोदी बातकर उनकी प्रेरक कहानियां भी लोगों के सामने रखते रहे हैं। पीएम मोदी की मन की बात में युवाओं का खासा जिक्र होता है।

केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने उझानी में कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बताई गई व जीवन में प्रेरित कर अच्छे मार्ग के लिए रोशनी डालने वाले विचारों का श्रवण किया है ,गौरतलब है कि हर माह के अंतिम रविवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात के जरिए देशवासियों को संबोधित करते हैं ,इसके जरिए वे लोगों की हौसला आफजाई करते हैं। भारत आर्थिक प्रगति की दिशा में बड़े कदम उठा रहा है। उन्होंने कहा कि देश विराट कदम तब उठाता है जब सपनों से बड़े संकल्प होते हैं। जब संकल्पों के लिए दिन-रात ईमानदारी से प्रयास होता है, तो वो संकल्प सिद्ध भी होते हैं।

जिला प्रभारी राकेश मिश्रा ने उझानी में कहा प्रधानमंत्री देश के विकास को लेकर भी अपना अनुभव साझा करते हैं ,इस कार्यक्रम को लेकर आम लोगों व भाजपा कार्यकर्तायों में खासा उत्साह रहता है ,निश्चित तौर पर प्रधानमंत्री का उद्धबोधन सदैव प्रेरणादायक होता है।

जनपद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम के 100वें एपिसोड को सुनने के लिए भव्य तैयारियां कर रखी थी। जिसमे बदायूँ मे कृष्ण लॉन में सांसद डा. संघमित्रा मौर्य, नगर मंडल में सदर विधायक/पूर्व मंत्री महेश चंद्र गुप्ता, बिल्सी मे विधायक हरीश शाक्य, दातागंज मे विधायक राजीव कुमार सिंह, मुड़िया मेंजिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव, शेखूपुर में पूर्व विधायक धर्मेन्द्र शाक्य,उझानी में विमल कृष्ण अग्रवाल, एमपी सिंह राजपूत, बदायूँ नगर में पूर्व विधायक कुशाग्र सागर, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशोक भारती, उमेश राठौर, रविन्द्र पाल सिंह, राणा प्रताप सिंह, दीपमाला गोयल, सुधीर श्रीवास्तव ने सामूहिक रूप से सुनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *