BUDAUN SHIKHAR

बदायूँ


बदायूँ : 21 नवम्बर। यू.पी. सिडको के चेयरमैन(दर्जा राज्यमंत्री) बीएल वर्मा के पुत्र प्रभात के विवाह समारोह में आए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ने नव दम्पती को आर्शीवाद दिया एवं बदायूँ क्लब बदायूँ पहुंचकर 3142.92 लाख रुपए की लागत से 127.10 किलोमीटर की लम्बे 36 मार्गां का शिलान्यास/लोकार्पण बटन दबाकर किया।


गुरुवार को उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य हेलीकॉपटर से पुलिस परेड ग्राउंड पहुंचे। यहां जिलाधिकारी कुमार प्रशान्त एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी सहित भाजपा के पदाधिकारियों ने उनको जोरदार स्वागत किया। यहां उन्हें गार्ड आर्फ ऑनर दिया गया। तत्पश्चात उन्होंने यू.पी. सिडको के चेयरमैन(दर्जा राज्यमंत्री) बीएल वर्मा के पुत्र प्रभात के विवाह समारोह में पहुंचकर नव दम्पती को आर्शीवाद दिया। इसके बाद बदायूँ क्लब बदायूँ पहुंचकर 3142.92 लाख रुपए की लागत से 127.10 किलोमीटर की लम्बे 36 मार्गां का शिलान्यास/लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि सरकार के निरंतर प्रयास से विकास के लिए सड़के ही नहीं बल्कि बिजली की उपलब्धता, गरीबों को आवास सहित अन्य प्रकार की योजनाओं से लाभांवित किया जा रहा है। उन्होंने जनता का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि जनता के द्वारा केन्द्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाई गई अर्थात डबल ईंजन की सरकार बनाई गई। विकास की सुगंध प्रदेश की 23 करोड़ जनता तक पहुंचे। मोदी जी एवं योगी जी का नारा है सबका साथ, सबका विकास एवं सबका विश्वास। पूरी दुनिया में हिन्दुस्तान को प्रथम स्थान पर पहुंचाने का संकल्प लेकर जिस प्रकार परिश्रम करते हुए मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार काम कर रही है, उसी प्रकार से उत्तर प्रदेश को देश में प्रथम स्थान दिलाने के लिए योगी जी की सरकार कार्य कर रही है। जब तक देश में उत्तर प्रदेश नम्बर वन नहीं बनेगा तब तक दुनिया में हिन्दुस्तान नम्बर वन नहीं बनेगा। उत्तर प्रदेश को विकास की नई ऊँचाई तक ले जाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। दावे से कहा जा सकता है कि बिना भेदभाव के सरकार सभी ज़रूरतमंदों को लाभ दे रही है। उन्होंने संकल्प लिया था कि टॉप 20 में स्थान अर्जित करने वाले बच्चों के लिए योजना का नाम रखकर डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम गौरव पथ रखा है। इसके अन्तर्गत मेधावी छात्रों के निवास स्थल हेतु निर्माण एवं मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। उसमें बदायूँ का भी एक बच्चा था, उन्हें खुशी है कि उस बच्चे ने कहा कि मेरे घर तक की सड़क बनी है, लेकिन मेरे स्कूल की सड़क नहीं बनी है, हमने उस बच्चे के स्कूल की सड़क बनाई है। इस वित्तीय वर्ष में निर्णय लिया गया है कि विद्यालय के टॉपर बच्चों को किसी के द्वारा शिफारिश की आवश्यकता नहीं होगी। टॉपर बच्चों के स्कूल तक भी सड़क बनाकर देने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि वह भरोसा दिलाते है कि विकास की कोई कमीं नहीं होने दी जाएगी। सरकार का खजाना बदायूँ सहित सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश के संर्वांगीण विकास के लिए खुला हुआ है। इस अवसर पर आंवला के सांसद धर्मेन्द्र कश्यप एवं शेखूपुर विधायक धर्मेन्द्र शाक्य ने भी अपने विकास व्यक्त किए। संचालन रवीन्द्र मोहन सक्सेना ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *