बदायूं । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूं के निर्देशन में अवैध शराब की बिक्री/तस्करी/निष्कर्षण व अपराध/अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे गिरफ्तारी अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 23.08.2021 को *थाना उसावां पुलिस* द्वारा अभियुक्त लज्जाराम पुत्र रामपाल नि0 ग्राम मजरा रिठिया थाना उसावां जनपद बदायूँ को 20 लीटर अवैध शराब समेत गिरफ्तार किया गया । उपरोक्त के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 149/2021 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी ।
