बदायूँ : 20 मई। जिला रोजगार सहायता अधिकारी ने जानकारी देते हुए अवगत कराया है कि आज 21 मई शनिवार को जिला सेवायोजन कार्यालय बदायूॅ एंव रा0आई0टी0आई के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय ऑफलाइन/ऑनलाईन रोजगार मेला का आयोजन राजकीय आई.टी.आई परिसर सालारपुर बदायॅू में आयोजित किया जा रहा है। इस रोजगार मेले में कई कम्पनिया प्रतिभाग कर कर रही है। जैसे डी.सी.एम टैक्सटाइल हिसार हरियाणा, न्यु एवांस सिक्योरिटी सर्विस बरेली आदि कम्पनियां प्रतिभाग कर रही है। डी.सी.एम टैक्सटाइल, न्यू एडवॉन्स सिक्योरिटी आदि कम्पनियॉ प्रतिभाग कर रही है।
इस रोजगार मेले में आई0टी0आई0 उत्तीर्ण अभ्यर्थी जैसे फिटर इलैक्टीशियन डीजल मैकेनिक इत्यादि टेड अभ्यर्थियों के लिए भी कम्पनियॉ प्रतिभाग कर रही है। डी0सी0एम0टैक्टाईल्स के एच0आर0 डालचन्द्र ने बताया कि कम्पनी में लगभग 300 रिक्तियॉ हैं। जो कि टेनी के तैर पर भर्तियां करेंगी। इसी प्रकार न्यू एडवान्स सिक्योरिटी के मैनेजर रितेश उपाध्याय ने बताया कि विभिन्न कम्पनियों के लिए हमारी कम्पनी में लगभग 40 पद रिक्त है। जिसमें अभ्यर्थी हाईस्कूल पास लम्बाई 167 सेमी0 आधार कार्ड फोटो अपने सभी प्रमाण पत्रों के साथ प्रातः 9ः00 बजे मेला स्थल पर उपस्थित हों। जिला रोजगार सहायता अधिकारी सचिन कुमार िंसह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी योजना की निजी क्षेत्र की कम्पनियों में युवाओ के सुनहरे अवसर प्रदान किये जा रहे है।
उन्होंने अभ्यर्थियों से अपील की है कि अपने सम्पूर्ण प्रमाण पत्रों सहित अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित हों व योजना का लाभ उठा सकते हैं।
