जिला संवाददाता विजय कुमार वर्मा
बदायूँ : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना कुंवरगांव का औचक निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।


शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ ओ पी सिंह ने थाना कुंवरगांव का औचक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी कुंवरगांव मनोज कुमार वर्मा थाना कार्यालय पर मौजूद मिले । दिवसाधिकारी उ0नि0 हरीश चन्द्र शर्मा, सीसीटीएनएस पर कम्प्यूटर आपरेटर विकास कुमार, थाना कार्यलेख पर एचएम 53 तेजराम, महिला हेल्प डेस्क पर म0कां0 913 कल्पना व संतरी पहरा डियूटी पर रि0का0 1195 मंजीत सिह मौजूद मिले ।

 

सर्वप्रथम एसएसपी ने थाना परिसर का भ्रमण कर थाना कार्यालय, हवालात, मालग्रह, बैरक, आदि का मुआयना किया गया। बैरक का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने हेतु निर्देशित किया गया। थाना पर आगन्तुको के लिये उचित व्यवस्था एवं समस्याओ का त्वरित निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया ।

महिला हेल्प डेस्क को गहनता से जॉचा परखा गया जिसमें आवेदिका/आने वाली पीड़िता का नाम,पता,मो0नं0 एवं समस्या का स्पष्ट उल्लेख तथा समस्या का निराकरण हेतु की गयी कार्यवाही एवं समस्या के निदान का विवरण उल्लेखित करने के संबंध में जानकारी दी गयी एवं इसी प्रकार कम्प्यूटर में भी उल्लेख किया जाये। सीसीटीएनएस कार्यालय पर मौजूद कम्प्यूटर आपरेटर को आनलाइऩ शिकायते सम्बन्धी प्रार्थना पत्र का निस्तारण , थाना समाधान दिवस पर प्राप्त प्रार्थना पत्रो को आईजीआरएस पोर्टल पर अपलोड करने हेतु तथा थाने पर समस्त अधि0/कर्म0गण के सीसीटीएनस के प्रशिक्षण देने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। समस्त अधि0/कर्म0गण को डियूटी के दौरान बाजार,सर्राफा दुकान, चोराहों गली नुक्कड़ों आदि पर सतर्क दृष्टि बनाये रखने तथा थाना क्षेत्र में सतर्कतापूर्ण भ्रमणशील रहने तथा पुलिस की सक्रियता बनाये रखने एवं नियमित रूप से बैंक चैकिंग,एटीएम चैकिंग, मुख्य चौराहों/ मुख्य सड़क/ढाबों/ होटल/ बस स्टैंड/पेट्रोल पंप एवं अन्य संवेदनशील स्थानों पर चेकिंग तथा रात्रि गश्त करने तथा आम जनता से अच्छा व्यवहार करने हेतु व सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को कायम रखने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *