जिला संवाददाता विजय कुमार वर्मा
उसावां (बदायूँ) एसपी सिटी प्रवीण चौहान ने थाना उसावां का औचक निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक ने थाना उसावां का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी उसावां प्रकाश सिंह थाना क्षेत्र मे भ्रमणशील मिले । दिवसाधिकारी उ0नि0 महेन्द्रपाल सिंह, थाना कार्यलेख पर का0 अंबुज कमार, महिला हेल्प डेस्क पर म0कां0 पूजा चौधरी व संतरी पहरा डियूटी का॰ नीरज गिरी मौजूद मिले । सर्वप्रथम एसपी सिटी ने थाना परिसर का भ्रमण किया। थाना कार्यालय, हवालात, मालग्रह, बैरक, आदि का मुआयना किया गया। बैरक का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने हेतु निर्देशित किया गया। थाना पर आगन्तुको के लिये उचित व्यवस्था एवं समस्याओ का त्वरित निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।

महिला हेल्प डेस्क को गहनता से जॉचा परखा गया जिसमें आवेदिका/आने वाली पीड़िता का नाम,पता,मो0नं0 एवं समस्या का स्पष्ट उल्लेख तथा समस्या का निराकरण हेतु की गयी कार्यवाही एवं समस्या के निदान का विवरण उल्लेखित करने के संबंध में जानकारी दी गयी एवं इसी प्रकार कम्प्यूटर में भी उल्लेख किया जाये। समस्त अधि0/कर्म0गण को डियूटी के दौरान बाजार,सर्राफा दुकान, चोराहों गली नुक्कड़ों आदि पर सतर्क दृष्टि बनाये रखने तथा थाना क्षेत्र में सतर्कतापूर्ण भ्रमणशील रहने तथा पुलिस की सक्रियता बनाये रखने एवं नियमित रूप से बैंक चैकिंग,एटीएम चैकिंग, मुख्य चौराहों/ मुख्य सड़क/ढाबों/ होटल/ बस स्टैंड/पेट्रोल पंप एवं अन्य संवेदनशील स्थानों पर चेकिंग तथा रात्रि गश्त करने तथा आम जनता से अच्छा व्यवहार करने हेतु व सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को कायम रखने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
