बदायूं। वरिष्ठ   पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूं संकल्प शर्मा के निर्देशन में एवं पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बदायूं की अगुवाई में आपरेशन पाताल द्वितीय अभियान के अन्तर्गत दिनांक 20/21.03.2021 की रात्रि में *थाना कोतवाली पुलिस* द्वारा 03 अभि0गण 1. पप्पू पुत्र छोटे निवासी कारमेकलगंज थाना कोतवाली जनपद बदायूं को मो0 जालन्धरी सराय से एक अवैध तमंचा 315 बोर मय एक कारतूस जिन्दा 315 बोर 2. युसूफ पुत्र शबीब निवासी मौ0 कबूलपुरा थाना कोतवाली जनपद बदायूं को मो0 कबूलपुरा नागिन टीला के पास से एक अवैध तमंचा 315 बोर मय दो कारतूस जिन्दा 315 बोर तथा 3.जावेद पुत्र इतवारी निवासी मौहल्ला ऊपरपारा बडे सरकार थाना कोतवाली जनपद बदायूं को बडे सरकार कब्रिस्तान के पास से दिनांक 21.03.2021 को समय 12 बजे एक अवैध तमंचा 12 बोर मय एक जिन्दा कारतूस 12 बोर समेत गिरफ्तार किया गया । उपरोक्त के सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर क्रमशः मु0अ0सं0 128/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट व मु0अ0सं0 129/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट तथा मु0अ0सं0 130/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।

*उपरोक्त अभियान के अन्तर्गत थाना सहसवान पुलिस द्वारा 03 अभि0गण* 1. रतन सिंह पुत्र बदन सिंह निवासी ग्राम केशव की मढैया थाना सहसवान जनपद बदायूं को एक नाजायज देशी तमंचा मय एक जिंदा कारतूस 315 बोर 2. सतेंद्र पुत्र बदन सिंह 3. अमर सिंह पुत्र पोषाकी नि0गण ग्राम कैसो कीमैया थाना सहसवान जनपद बदायूं को एक,एक अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया । उपरोक्त के सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर क्रमशः मु0अ0सं0 119/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट व मु0अ0सं0120/21 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट तथा मु0अ0सं0 121/21 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *