बदायूँ (सू0वि0)।  संयुक्त आयुक्त उद्योग बरेली मण्डल बरेली ऋषि रंजन गोयल ने जानकारी देते हुए अवगत कराया है कि एक जनपद एक उत्पाद(ओडीओपी) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजनान्तर्गत बरेली मण्डल के जनपद बरेली में जरी-जरदोजी, सुनारी उद्योग एवं बांस वेंत कार्य, जनपद बदायूं में जरी-जरदोजी, जनपद पीलीभीत में बांसुरी एवं वुड कार्य, जनपद शाहजहांपुर में जरी-जरदोजी कार्य से जुड़े इच्छुक व्यक्तियों के लिये उ0प्र0 शासन ने ऋण सुविधा प्रदान किये जाने के उद्देश्य से एक जनपद एक उत्पाद वित्त पोषण सहायता योजना संचालित की है।

योजनान्तर्गत रू0 25 लाख रुपए तक के ऋण पर 25 प्रतिशत, रू0 50 लाख तक के ऋण पर 20 प्रतिशत एवं रू0 50 लाख से अधिक ऋण पर 10 प्रतिशत या अधिकतम रू0 20 लाख रुपए तक का अनुदान दिया जायेगा। इन कार्यों से जुड़े इच्छुक युवक-युवतियां जिनकी आयु 18 वर्ष से अधिक है वह उद्योग/सेवा एवं व्यवसाय हेतु आज 15 जून तक डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डाॅट डीआईयूपी एमएसएमई डाॅट यूपीएसडीसी डाॅट जीओवी डाॅट इन पर आनलाइन आवेदन कर सकते है। आवेदनकर्ता किसी भी बैंक का चूककर्ता (डिफाल्टर) नहीं होना चाहिए और न ही उसने या उसके परिवार ने भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित किसी योजना में लाभ प्राप्त न किया हो। अधिक जानकारी के लिये कोविड-19 में निर्धारित मानकों के अनुसार अनिवार्य रूप से मास्क पहन कर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र से किसी भी कार्य दिवस में सम्पर्क कर सकते है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *