कासगंज (सू0वि0)। जिला विकास अधिकारी/प्रभारी अधिकारी कार्मिक प्रशिक्षण पंचायत एस0एन0 श्रीवास्तव ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन के तहत हुये मतदान की 02 मई को होने वाली मतगणना को सकुशल और व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के लिये आज 28 अप्रैल 2021 को विकास भवन के सभागार में प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा अपरान्ह 01 बजे से 03 बजे तक समस्त एसडीएम, खण्ड विकास अधिकारियों, समस्त निर्वाचन अधिकारियों तथा सहायक निर्वाचन अधिकारियों का मतगणना प्रशिक्षण का आयोजन किया जायेगा।
