बदायूँ : बदायूँ समेत उत्तर प्रदेश की जनता और प्रत्याशीयों को दस मार्च का इंतजार है। कोरोना काल के प्रभाव में जनता ने किसे चुना हर कोई यह जानना चाहेगा। दोपहर बाद तक तस्वीर साफ हो पाएगी लेकिन कुछ सीटों पर परिणाम पहले आएंगे तो कुछ पर देर हो सकती है।
यूपी विधानसभा चुनाव के रुझान और नतीजे आने में अब चौबीस घंटे से भी कम समय बचा है। पार्टियां और कार्यकर्ता मतगणना केंद्रों के हिसाब से अपनी रणनीतियां तैयार कर चुके हैं। दस मार्च सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी और आधे घंटे में रुझान आने लगेंगे। तीन से साढे तीन बजे तक तस्वीर साफ हो जाने की संभावना है । कुछ विधानसभा सीटों के नतीजे पहले तो कुछ में देरी हो सकती है

♦ऐसा क्यों होता है आइए समझते हैं-
कल सुबह ईवीएम को स्ट्रांग रूम से निकाला जाएगा। रिटर्निंग ऑफिसर, प्रत्याशी, चुनाव एजेंट, काउंटिंग एजेंट भी मौजूद रहेंगे। इसकी वीडियोग्राफी भी होगी। सबसे पहले मतगणना केंद्र पर पोस्टल बैलट गिने जाएंगे। आधे घंटे में ईवीएम से काउंटिंग शुरू हो जाती है।
सबसे कम और सबसे ज्यादा बूथ होने के चलते परिणाम आने में जल्दी या देरी होती है। सभी विधानसभा में 16-16 टेबल लगाए गए हैं। इसमें दो-दो पर पोस्टल बैलेट, बाकी 14 टेबल पर ईवीएम के वोटों की गिनती होगी। एक बार में 14 टेबल पर 14 बूथों की गिनती की जानी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *