बदायूं :  बुधवार को वजीरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सुरसेना में कुए से मोटर निकालते समय डांग गिरने से एक मजदूर अमर सिंह पुत्र किशनपाल निवासी लहरा मिट्टी में दब गया
सूचना पर सीओ राघवेंद्र सिंह राठौर वा एसडीएम सीपी सरोज मौके पर पहुंच गए प्रशासन ने आनन-फानन में जेसीबी की सहायता से मजदूर को निकालने का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है घटनास्थल पर सैकड़ों की तादाद में आसपास के गांव के ग्रामीणों की भीड़ जमा है जिसे नियंत्रित करने के लिए आसपास की पुलिस को भी बुलाया गया है मजदूर को निकालने के लिए और भी जेसीबी का इंतजाम किया जा रहा है रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए प्रशासन ने ग्रामीणों की भी सहायता ली जिससे जल्दी से जल्दी दवे मजदूर को निकाला जा सके

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *