बदायूं ।भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अशोक भारतीय ने बताया की केंद्रीय राज्यमंत्री भारत सरकार (सहकारिता एवं पूर्वोत्तर राज्य विकास) बी० एल० वर्मा जन आशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ 16 अगस्त को मथुरा से प्रारंभ की थी, जिसका कल 19 अगस्त को बदायूँ में भाजपा कार्यालय पर समापन होगा ।

बी एल वर्मा केंद्रीय राज्यमंत्री भारत सरकार बनने के बाद प्रथम बार बदायूं आगमन हो रहा है पूरे जनपद के कार्यकर्ताओं में अति- उत्साह और खुशी का माहौल है कार्यकर्ता उनके स्वागत को लेकर जगह- जगह भव्य तैयारी कर रहे हैं।

केंद्रीय राज्यमंत्री जिले की सीमा जरीफनगर पर सुबह समय 9:45 बजे पहुंचेंगे जहां कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा, उसके बाद दहगवां चौराहे पर 10:00 बजे, उस्मानपुर 10:15 बजे, नगला चोई 10:25 बजे, अकबराबाद चौराहा सहसवान 10:30 बजे, खंदक 11:05 बजे, ज्वालापुर 11:10 बजे, कौलहाई 11:15 बजे, मुजरिया चौराहा 11:25 बजे, तिगोड़ा 11:40 बजे, हजरतगंज 11:45 बजे, मंडी समिति उझानी पर दोपहर 12:10 बजे पहुंचेंगे जिसके बाद उझानी में भव्य रोड शो किया जाएगा। उसके बाद उझानी से प्रस्थान करके गंगोरा 2:50 बजे, मेडिकल कॉलेज 3:00 बजे पहुँचेगे जहां पीएम केयर फण्ड द्वारा लगाए गए ”ऑक्सीजन प्लांट” का उद्घाटन करेंगे एवं रानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। उसके बाद लालपुल तिराहा 3:20 बजे, कचहरी 3:40 पुलिस लाइन चौराहा 3:50 बजे, इंद्रा चौक 4:00 बजे, जवाहरपुरी 4:10 बजे एवं आशीर्वाद जन यात्रा का अन्तिम पड़ाव भाजपा कार्यालय पर 4:45 बजे पहुंचेंगे, जहां भाजपा कार्यालय पर भव्य स्वागत, संबोधन एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया जाएगा।

आशीर्वाद जन यात्रा को समापन करने के बाद केंद्रीय राज्यमंत्री बी० एल० वर्मा कुछ वरिष्ठ लोगों के आवास पर जाकर भेंट करेंगे।

जिसमें नगर विकास राज्यमंत्री महेश चन्द्र गुप्ता के आवास, पूर्व मंत्री भगवान सिंह शाक्य के आवास पर भेंट, पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक से भेंट, पूर्व जिलाध्यक्ष हर प्रसाद पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष नरेन्द्र पाल सिंह के आवास पर जाकर भेंट करेंगे।

इसके बाद रात्रि विश्राम उझानी निज निवास पर करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *