जन आशीर्वाद यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

बदायूं । केंद्रीय राज्यमंत्री भारत सरकार (सहकारिता एवं पूर्वोत्तर राज्य विकास) बी० एल० वर्मा के जनपद की सीमा जरीफनगर में प्रवेश करते ही हजारों कार्यकर्ताओं ने सैकड़ों गाड़ियों के साथ फूल माला पुष्पगुच्छ देकर स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इसके बाद जन आशीर्वाद यात्रा दहगवां चौराहे पर पहुंची जहां सुभाष चंद्र गुप्ता ब्लाक प्रमुख पति के नेतृत्व में यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। उसके बाद यात्रा उस्मानपुर पहुंची जहां राजेश यादव प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजपा के नेतृत्व में यात्रा का जोरदार स्वागत हुआ। इसके बाद यात्रा नगला चोई इसके बाद यात्रा ने सहसवान नगर में प्रवेश किया जहां अनुज महेश्वरी जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा सौरभ महेश्वरी नगर अध्यक्ष अवढर शर्मा मदन लाल मौर्य पियूष महेश्वरी सचिन शर्मा आदि ने जगह- जगह नगर में अभूतपूर्व स्वागत किया।

इसके बाद यात्रा खंदक, ज्वालापुर, कौलहाई, मुजरिया चौराहा, हजरतगंज, भवानीपुर इसके बाद मंडी समिति उझानी पर जन आशीर्वाद यात्रा पहुंची।

इसके बाद उझानी नगर में रोड शो शुरू हुआ, जो मंडी समिति से घंटाघर, नगर पालिका परिषद, पंजाबी कॉलोनी होते हुए बदायूं बाईपास पर समाप्त हुआ ।

इसके बाद जन आशीर्वाद यात्रा गंगोरा, जिरोलिया पहुंची जहां जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

इसके बाद जन आशीर्वाद यात्रा का नेतृत्व कर रहे केंद्रीय राज्यमंत्री बी एल वर्मा ने मेडिकल कॉलेज बदायूं में पीएम केयर्स फंड द्वारा लगाए गए ऑक्सीजन प्लांट का विधिवत उद्घाटन किया। इसके बाद अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जहां लोधी महासभा के जिलाध्यक्ष नत्थूलाल वर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने जोरदार स्वागत किया।

इसके बाद बहेड़ी मोड़ पर उमेश सिंह राठौर चेयरमैन जिला सहकारी बैंक के नेतृत्व में स्वागत किया गया। इसके बाद बड़ी ज्यारत पर जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा आतिफ निजामी के नेतृत्व में स्वागत किया गया। इसके बाद लालपुर मोक्षधाम पर चेयरमैन दीपमाला गोयल के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद लालपुर पर अरविंद मौर्य जिला महामंत्री पिछड़ा मोर्चा द्वारा स्वागत किया गया। लालपुर तिराहा पर अजय मथुरिया जिला मंत्री भाजपा द्वारा स्वागत किया गया। मीरा सराय चौराहा पर गुलशन प्रताप सिंह प्रधान द्वारा स्वागत किया गया। इसके बाद शेखूपुर विधायक धर्मेंद्र शाक्य के आवास पर जन आशीर्वाद यात्रा का जोरदार स्वागत हुआ। इसके बाद यात्रा नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद गुप्ता के आवास पर पहुंची जहां राज्यमंत्री महेश चन्द्र गुप्ता एवं विश्वजीत गुप्ता के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने ढोल- नगाड़े आतिशबाजी के साथ जोरदार स्वागत किया। इसके बाद यात्रा महाराणा प्रताप चौक पहुंची जहां सुशील कुमार सिंह के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद यात्रा ग्लोरी गार्डन पहुंची जहां वीरेंद्र सिंह यादव क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा द्वारा स्वागत किया गया। इसके बाद इंद्रा चौक पर अमित वार्ष्णेय द्वारा स्वागत किया गया। इसके बाद लकी फार्म हाउस निकट इंद्रा चौक पर दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह एवं पूर्व मंत्री हीरालाल कश्यप के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद जवाहरपुरी पर धीरज सक्सेना ब्लाक प्रमुख पति, अनेक पाल सिंह पटेल ब्लाक प्रमुख पति के नेतृत्व में स्वागत किया गया। इसके बाद हरप्रसाद सिंह पटेल पूर्व जिलाध्यक्ष के आवास पर स्वागत किया गया। इसके बाद राजेश्वर सिंह पटेल क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा के आवास पर स्वागत किया गया। इसके बाद विज्ञानंद इंटर कॉलेज पर टी० पी० शाक्य द्वारा स्वागत किया गया। एवं जन आशीर्वाद यात्रा का अंतिम पड़ाव भाजपा कार्यालय पर यात्रा का ढोल नगाड़े आतिशबाजी के साथ जोरदार स्वागत किया गया।

भाजपा कार्यालय पर स्वागत सभा भी आयोजित की गई जहां स्वागत सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री बी एल वर्मा ने कहा की जन आशीर्वाद यात्रा 16 अगस्त को मथुरा से प्रारंभ हुई थी जिसका आज 19 अगस्त को बदायूं में समापन हो रहा है। इस यात्रा में उमड़े जनसैलाब को देखकर यह दिखाई देता है कि निश्चित रूप से 2022 के विधानसभा चुनाव में पुनः प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी।

श्री वर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक मात्र ऐसी पार्टी है जहां कार्यकर्ताओं का मान- सम्मान स्वाभिमान सदैव बना रहता है और भारतीय जनता पार्टी में कोई भी कार्यकर्ता काम करते- करते बूथ अध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रधानमंत्री तक बन सकता है। यह केवल भाजपा में ही सम्भव है और कोई पार्टी नहीं कर सकती।

इस मौके पर सांसद डॉ० संघमित्रा मौर्य जिलाध्यक्ष अशोक भारतीय क्षेत्रीय अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा हरीश शाक्य पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जेके सक्सेना क्षेत्रीय मंत्री राजीव कुमार गुप्ता भाजपा नेता विनय कुमार सिंह राजीव कुमार गुप्ता पूर्व चेयरमैन राणा प्रताप सिंह भाजपा नेता डीके भारद्वाज राजेश्वर सिंह पटे ल जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव एमपी सिंह राजपूत अरुण प्रकाश धोबी शारदाकांत शर्मा राजीव कुमार सिंह अखिल अग्रवाल शंकर गुप्ता सचिन अग्रवाल पंकज माथुर शिशुपाल शाक्य ब्लॉक हरवंश यादव चेयरमैन आकाश वर्मा दुर्गेश वार्ष्णेय सोवरन राजपूत आशीष शाक्य कौशल शास्त्री मोनिका गंगवार सीमा राठौर अमिता उपाध्याय मेधावी यादव राघवेंद्र यादव कृष्णवीर सिंह संदीप चौहान सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *