बदायूँ (सू0वि0)। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ने अवगत कराया है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिनांक 25.01.2021 को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर ई – ईपिक डाउनलोडिंग से सम्बन्धित योजना का शुभारम्भ किया गया था, जिसमें विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण -2021 के दौरान जोड़े गए नये मतदाताओं (जिनका यूनिक मोबाइल नम्बर डेटाबेस में उपलब्ध है) को ई – ईपिक डाउनलोड किए जाने की सुविधा प्रदान की गई थी। प्रदेश में अभी अधिकांश नये मतदाताओं (जिनका यूनिक मोबाइल नम्बर डेटाबेस में उपलब्ध है) द्वारा ई-ईपिक डाउनलोडिंग से सम्बन्धित कार्यवाही नही की गयी है। समस्त नये मतदाताओं से आग्रह है कि वह इस सुविधा का लाभ उठाते हुए अपने ई – ईपिक को डाउनलोड करें। मतदाताओं की जागरूकता एवं सुविधा हेतु भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के पदाभिहित स्थलों/पोलिंग स्टेशनों पर दो कैम्प यथा- दिनांक 07.03.2021 ( रविवार ) तथा दिनांक 13.03.2021 (शनिवार) को आयोजित किये जा रहे हैं। अतः नये मतदाताओं (जिनका यूनिक मोबाइल नम्बर डेटाबेस में उपलब्ध है ) से आग्रह है कि वे उक्त आयोजित किए जा रहे कैम्प दिवस का ई-ईपिक डाउनलोडिंग हेतु लाभ उठाएं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *