बदायूं : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  संकल्प शर्मा के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थ/अवैध शराब की बिक्री/निष्कर्षण व शस्त्रों का क्रय विक्रय करने वालों के विरुद्ध अभियान के अन्तर्गत आज दिनांकः-16-06-2021 *थाना कोतवाली* पुलिस द्वारा 01 नफर अभियुक्त भूरे पुत्र अकबर हुसैन निवासी मोहल्ला काबूलपुरा पजाया थाना कोतवाली बदायूं को 1.600 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसके संबंध में स्थानीय थाना पर मुकदमा अपराध संख्या 275/21 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।उपरोक्त अभियान के अन्तर्गत *थाना कोतवाली* पुलिस द्वारा 02 नफर अभियुक्त 1. ओम प्रकाश पुत्र मटरू लाल जाटव निवासी ग्राम बहेड़ी थाना सिविल लाइन जनपद बदायूं 2. शिव प्रकाश पुत्र यादराम कुशवाहा निवासी ग्राम बहेड़ी थाना सिविल लाइन जनपद बदायूं को एक किलोग्राम यूरिया व 20 लीटर शराब खाम व शराब बनाने के उपकरण के साथ गिरफ्तार किया गया। मौके से बरामद 2 कुंटल लहन जिसका नमूना लेकर मौके पर नष्ट किया गया। जिसके संबंध में थाना हाजा पर मु0अ0सं0 276/21 धारा 60(2) आबकारी अधिनियम व 272 आईपीसी पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *