बदायूँ शिखर
बदायूँ: जिलाधिकारी कुमार प्रशान्त को कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय एलडीएम परमवीर सिंह ने अपने विभाग के अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ कोरोना यौद्धाओं के बचाव हेतु मास्क व सैनिटाइज़र उपलब्ध कराए है।
दानदाताओं ने अपील की है कि सभी को मुश्किल की घड़ी में गंभीरता से सोचना चाहिए। बताए गए निर्देशों का कड़ाई से पालन करना चाहिए। घरों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान देना चाहिए। बार-बार अच्छे तरह से हाथ धोना चाहिए। बात करते समय नियमित दूरी बनाए रखें। मास्क, रूमाल से मुंह ढककर रखे। घर में हीं रहें, घर से बाहर न निकलें। भीड़ का हिस्सा तो कतई न बनें आदि बातों को आपस के लोगों में साझा करते रहें। इस खतरनाक कोरोना वायरस के प्रति जनजागरुकता होना बहुत जरूरी है। कोरोना वायरस की जानकारी ही बचाव है।
