रूदायन (बदायूं): सोमबार की सुबह नगर पंचायत चैयरमैन अरविंद शर्मा व अधिशासी अधिकारी हरद्वारी लाल की मुहिम से कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ते केसों को देखते हुए कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिये नगर के मौहल्लों, मैन मार्केट, पंजाव नेशनल बैंक,व सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र रूदायन में कर्मचारियों द्वारा सेनिटाइजर कराया गया।सफाई निरीक्षक राजेश कुमार ने लोगो से कहा कि कोरोना महामारी में सब लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।नगर पंचायत द्वारा नगर में प्रतिदिन सेनिटाइजर कराया जा रहा है।वहीं सेनिटाइजर करा रहे बाबू राजकुमार सक्सेना ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि लोग एक दूसरे से कम मिलें।भीड़-भाड़ में जाने से बचें,मास्क का इस्तेमाल करें,हाथों को साबुन से बार-बार धोयें।हम सबको मिलकर देश से कोरोना वायरस को भगाना है।नगर पंचायत टीम में अजय गुप्ता,संजय,कर्मवीर,महेश आदि सेनेटाइजर कराते समय मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *