बदायूँ । वरिष्ठ कोषाधिकारी वाईपी सिंह ने अवगत कराया है कि वित्तीय वर्ष 2020-21 समाप्ति की ओर है। माह मार्च मंे कोषागार में बिल पारण हेतु देयको की संख्या अत्यधिक मात्रा में रहती है, जिस कारण माह के अन्तिम दिनों में ई-कुबेर (सेन्ट्रल सर्वर) पर अत्यधिक भार बढ़ जाने के कारण उसकी गति धीमी हो जाती है, जिससे देयको के समयान्तर्गत भुगतान करने में बाधा उत्पन्न होती है एवं बजट के कालातीत/व्यपगत होने की सम्भावना बढ़ जाती है।
उक्त स्थिति को नियन्त्रण में रखने हेतु जनपद के समस्त आहरण वितरण अधिकारी अपने विभाग से सम्बन्धित वित्तीय वर्ष 2020-21 में अद्यतन प्राप्त बजट के भुगतान हेतु देयक कोषागार में प्रत्येक दशा में 25 मार्च, 2021 तक अवश्य प्रस्तुत कर दें, जिससे भुगतान 31 मार्च 2021 तक निर्धारित समयावधि में किया जा सके। शासनादेश में वर्णित निर्देशों का अनुपालन न किए जाने तथा सामयिक आहरण के अभाव में किसी धनराशि के व्यवगत/ लैप्स होने की दशा में सम्बन्धित आहरण वितरण अधिकारी(डीडीओ) पूर्णरूप से उत्तरदायी होंगे।
