BUDAUN SHIKHAR
बदायूँः 08 दिसम्बर।
कछला घाट स्थित पतित, पावनी भागीरथी के तट पर ऐतिहासिक गंगा महाआरती का नजारा काशी जैसा दिखता है। जिलाधिकारी कुमार प्रशान्त और उनकी पत्नी पूजा, मुख्य विकास अधिकारी निशा अनंत, अपर पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव मौजूदगी में गंगा महाआरती कार्यक्रम का आयोजन हुआ। अपर जिलाधिकारी प्रशासन रामनिवास शर्मा एवं एसपी सिटी गंगा महाआरती के यजमान रहे। आरती में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया।

रविवार को जीवनदायिनी एवं मोक्ष दायिनी के कछला घाट पर ऐतिहासिक भव्य गंगा महाआरती सैकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में आयोजित हुई। आरती स्थल पर मेले जैसा नजारा देखने को मिला। गंगा महा आरती के इस अद्भुत नजारे ने कछला पुल से गुजरने वाले प्रत्येक व्यक्ति का मन मोह लिया। भागीरथी तट पर विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। गंगा महाआरती लोगों को बनारस की भांति यहीं पर आरती देखने को मिल रही है।
यह एक महत्वपूर्ण कार्य है। सभी लोगों को गंगा माता का सम्मान करना चाहिए। आरती में मुख्य विकास अधिकारी निशा अनंत, अपर जिलाधिकारी प्रशासन राम निवास शर्मा, उपजिलाधिकारी सहसवान लाल बहादुर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


