बदायूँ (सू0वि0)। जनपद में 133 गेहूँ क्रय केन्द्र बनाए जाएंगे। जिलाधिकारी कुमार प्रशान्त ने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व नरेन्द्र बहादुर सिंह सहित अन्य सम्बंधित अधिकारियों के साथ गेहूँ की आगामी खरीद को लेकर कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में बैठक आयोजित की।
शुक्रवार को आयोजित बैठक में डीएम ने निर्देश दिए कि प्रत्येक मण्डी स्थल पर दो-दो गेहूँ क्रय केन्द्र अनिवार्य रूप से बनाए जाएं, इसके अतिरिक्त सहकारी समितियों पर व मेन रोड पर भी गेहूँ क्रय केन्द्र बनाए जाएं। केन्द्र पर सैनिटाइज़र, इलैक्ट्रॉनिक वजन मशीन, वारदाना, नमी मापक यंत्र, छलना, छाया एवं पेयजल सहित अन्य व्यवस्थाएं पूर्ण रहें। केन्द्र दूर न बनाया जाए, जिससे किसानों को परेशानी हो।
