भारतीय जनता पार्टी की एक आवश्यक कार्यशाला आज दिनांक 5 दिसंबर 2019 को भाजपा कार्यालय बदायूं पर संपन्न हुई।
बैठक में मुख्य विषय भारतीय जनता पार्टी द्वारा ग्राम स्वराज अभियान कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राजकिशोर मौर्य क्षेत्रीय अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा अवध क्षेत्र ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर भारतीय जनता पार्टी के सभी मोर्चा युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, पिछड़ा मोर्चा, किसान मोर्चा, अनुसूचित मोर्चा, और अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा ग्राम स्वराज अभियान 01 दिसंबर 2019 से 30 जनवरी 2020 तक (02 माह) राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के निर्वाण दिवस तक चलेगा। सभी मोर्चों के जिला पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्ष को एक-एक गांव आवंटित कर दिया गया है। आवंटित गांव में मोर्चा के पदाधिकारी को कम से कम आठ बार प्रवास करना है और दो रात्रि प्रवास करना भी जरूरी है। आवंटित गांव में बूथ समिति के साथ बैठक करना। केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा करना और जानकारी देना। बूथ पर सामाजिक समीकरण बनाना। गांव के प्रभावी मतदाता, युवा, महिला, किसान, वरिष्ठ जन, प्रधान, बीडीसी सदस्य, शिक्षक, अधिवक्ता, रिटायर्ड अधिकारी, आंगनवाड़ी इत्यादि प्रकार के वरिष्ठ लोगों से मिलकर उनसे केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी उपलब्धियों की चर्चा करना एवं उनको जानकारी देना और वरिष्ठ लोगों के दिए गए सुझाव को नोट करके जिला और प्रदेश को अवगत कराना है। इसके साथ ही गांव में धारा 370, 35-ए, राम मंदिर निर्माण की व्यापक चर्चा करना।
गांव में स्वच्छता, सेवा, सिंगल यूज़ प्लास्टिक, जल संरक्षण, बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ, शिक्षा, पर्यावरण आदि पर चर्चा करना इत्यादि प्रकार के काम कार्यकर्ता को गांव में जाकर करने हैं।
भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अशोक भारतीय ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि जिस कार्यकर्ता को जो गांव आवंटित किया गया है। वह कार्यकर्ता उस जिम्मेदारी को बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए करना है। कार्यकर्ता को गांव में जाकर केंद्र एवं प्रदेश सरकार के लाभार्थियों की सूची बनाना। प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय, किसान ऋण माफी योजना, सौभाग्य योजना, पेंशन, सामूहिक विवाह, आयुष्मान कार्ड इत्यादि प्रकार की योजनाओं पर चर्चा करके गांव के लाभार्थियों की सूची बनाना है। और किसी भी योजना में आ रही समस्याओं का सुझाव और फीडबैक भी लेना है। ऐसे सभी सुझावों और फीडबैक को जिला द्वारा प्रदेश नेतृत्व को अवगत कराया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी ने बहुत महत्वपूर्ण अभियान चलाया है। इस अभियान के उपरांत गांव- गांव एक सकारात्मक संदेश जाएगा। और आने वाले समय में इस अभियान के बहुत अच्छे परिणाम आएंगे।
कार्यशाला का संचालन जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव ने किया।
इस अवसर पर आर एस पाल क्षेत्रीय अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा बृज क्षेत्र शारदेन्दु पाठक एमपी सिंह राजपूत अरुण प्रकाश धोवी सीमा राठौर आतिफ निजामी मेधावी यादव अग्रवीर गुर्जर पीयूष शाक्य पूनम गुप्ता पारस गुप्ता कमलजीत भूरानी अंकित मौर्य आशीष शाक्य रेनू सिंह नीटू पाल निगमेश्वर मिश्रा शैलेंद्र मोहन शर्मा मनोज गुप्ता मनोज मोदी लालू सिंह मयंक पाठक सौरभ माहेश्वरी दीक्षा माहेश्वरी देवसिंह यादव संजीव पहलवान महेश शर्मा गगन राठी सर्वेश शाक्य राधेश्याम वर्मा अखिल अग्रवाल अजय तोमर धीरेंद्र सिंह विजय सिंह दुष्यंत सिंह सेवाराम कश्यप राकेश शाक्य राजीव तोमर पन्नालाल शाक्य भावेश प्रताप सिंह तेजपाल सागर राजेंद्र दिवाकर प्रमोद गोस्वामी उदय सिंह राकेश माहेश्वरी अशोक तोमर दिनेश शाक्य वीरेंद्र राजपूत श्याम सिंह कश्यप उमेश राठौर अरविंद पटेल धीरपाल पाल अरविंद मौर्य दिवाकर वर्मा प्रदीप चौधरी अजय प्रताप गुलशन प्रताप मधुसूदन गुप्ता उज्जवल रस्तोगी सागर सक्सेना शाहिद अली अमिता उपाध्याय सीमा शर्मा वंदना शर्मा तारावती मौर्य ममता माहेश्वरी करुणा सोलंकी आरती साहू रागिनी गुप्ता पूनम शर्मा मोनिका पाठक पुष्पेंद्र यादव मंगलीराम अवनीश कुमार मौर्य जयवीर राठौर हंसमुखी लक्ष्मी श्रीवास्तव उषा शर्मा लता शर्मा संगीता सिंह सीमा सक्सेना सर्वेश कुमारी ममता श्रीवास्तव सुनीता मौर्य सागर वैश्य सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
