बदायूँ : बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी ने अवगत कराया है कि चकबन्दी न्यायालयों में विचाराधीन वादों के त्वरित निस्तारण हेतु वादकारियों के हित के दृष्टिगत जनपद के उप संचालक चकबन्दी, बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी तथा सम्बन्धित चकबन्दी अधिकारी समन्वय स्थापित कर किसी ग्राम से सम्बन्धित आपत्ति/अपील/निगरानी की सुनवाई हेतु चिन्हित करते हुए ग्राम अदालतों का आयोजन कर अभियान स्तर पर वादों का निस्तारण करने के निर्देश दिये गये हैं।
उन्होंने बताया कि विभिन्न चकबन्दी न्यायालयों में विचाराधीन समस्त वादों (आपत्ति/ अपील/ निगरानी) के त्वरित निस्तारण हेतु वादकारियों के हित के दृष्टिगत ग्रामों को चिन्हित कर ग्राम अदालतों का आयोजन किये जाने हेतु माह सितम्बर, 2023 की कार्य योजना प्रस्तावित है, जिसमें 08 सितम्बर को तहसील सदर अन्तर्गत ग्राम गिधौल में, 15 सितम्बर 2023 को तहसील बिल्सी अन्तर्गत रामपुर टांडा तथा 22 सितम्बर को तहसील बिल्सी के अन्तर्गत ग्राम कनगवां गुगौआ के पंचायत भवनों में उप संचालक चकबन्दी ब०अ०च० च०अ० न्यायालयों में उप संचालक चकबन्दी, बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी, चकबन्दी अधिकारी, सहायक चकबन्दी अधिकारी, चकबन्दी कर्ता, चकबन्दी लेखपाल की उपस्थिति में ग्राम अदालतों का आयोजन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *