दातागंज/बदायूँ- दिन गुरूवार को  बदायूँ जिले की तहसील दातागंज के  उपजिलाधिकारी पारसनाथ मौर्य ने  हरपाल सिंह लेखपाल  सरेली  पुख्ता ने  कृषक अजीत  से चार हजार रुपये अवैध रुप से लेन – देन  का सोशल मीडिया पर एक ऑडियो 10-8-2021 को वायरल होने पर उपजिलाधिकारी दातागंज के संज्ञान में आते ही उन्होंने तत्काल दातागंज तहसीलदार अशोक सैनी को 11 -8-2021 को जांच कर आख्या देने के निर्देश दिए थे जिसके चलते तहसीलदार अशोक सैनी की आख्या पर तत्काल प्रभाव से उपजिलाधिकारी दातागंज ने लेखपाल को 12-08-2021 दिन गरूवार को निलम्बित कर दिया है। उपजिलाधिकारी दातागंज ने लेखपाल को रिश्वत खोरी एवं  कर्मचारी आचरण नियमावली सिद्धांतों के प्रतिकूल आचरण/ कार्य करने अपने आचरण से शासन/ प्रशासन की छवि को धूमिल करने के सम्बंध में उपजिलाधिकारी पारस नाथ मौर्य दातागंज ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन काल में हरपाल  सिंह लेखपाल  क्षेत्र सरेली पुख्ता को  राजस्व  निरीक्षक कार्यालय तहसील दातागंज से सम्बद्ध रहेंगे। उपजिलाधिकारी दातागंज ने इस प्रकरण में तहसीलदार दातागंज अशोक सैनी को जांच अधिकारी नियुक्त किया था। वही उन्होंने कहा है कि मैं चेतावनी देता हूं कि सभी दातागंज तहसील के कर्मचारियों एवं अधिकारियों को सुधर कर चले किसी को बख्शा नहीं जाएगा, माननीय उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी   के शासन में किसी भी तरह का भ्रष्टाचार लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी , किसी भी तरह की शिकायत आने पर लापरवाही बरतने पर तत्काल प्रभाव से कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

*संवाददाता- अभिषेक वर्मा*

*तहसील- दातागंज बदायूँ*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *